एक बिहारी सब पर भारी,  संघ लोक सेवा आयोग के आंकड़ों से साबित।

जेटी न्यूज- ब्यूरो चीफ, ठाकुर वरुण कुमार।

समस्तीपुर

भारत की संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज परीक्षा में ही मेधा की असली परख होती है और मेधा ही कुछ कर गुजरने का जुनून पैदा करती है। सबूत आपके समक्ष है, आंकड़े बताते हैं कि देश के स्टील फ्रेम का चयन करने वाले सिविल सर्विस की परीक्षा में बिहार का स्थान शीर्ष के दो सफलतम राज्यों में से एक है। आई.ए.एस. कैडर के देश में कुल 4964 अधिकारी है इनमें अकेले बिहार से 416 अधिकारी शामिल हैं।

संख्याके मामले में एक मात्र उत्तर प्रदेश ही बिहार से आगे है। जहां से भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों की संख्या 788 है। जबकि वहां की आबादी भी बिहार से लगभग दुगनी है।

शीर्ष पदों पर तैनात हमारे कुछ बिहारी अधिकारी

1. राजीव गौबा (कैबिनेट सेक्रेटरी), भारत सरकार।
2. सीके मिश्रा (सेक्रेट्री) मिनिस्ट्री ऑफ एनवायरमेंट, फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज।
3. रवि कांत (सेक्रेटरी) फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन, गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया
4. उत्पल सिंह (चीफ सेक्रेटरी) उत्तराखंड।
5. राजीव सिन्हा (चीफ सेक्रेटरी) पश्चिम बंगाल।
6. संजीव कुमार (स्पेशल सेक्रेट्री) हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर, भारत सरकार।
7. पंकज कुमार (एडीशनल चीफ सेक्रेट्री) रिवेन्यू डिपार्टमेंट, गुजरात।
8. श्रीकांत सिंह (एडीशनल चीफ सेक्रेट्री) होम डिपार्टमेंट, महाराष्ट्र।

अधिक आबादी वाले राज्यों से आगे हैं हमारा बिहार

महाराष्ट्र के बाद बिहार तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला है। यूपी में 2.90 लाख में एक, बिहार में 2.87 लाख में से एक और महाराष्ट्र में 3.74 लाख में एक भारतीय प्रशासनिक अधिकारी बना है। 2018 में 173 आईएएस में से 12 बिहार के थे, 2017 में 178 में से 13, 2016 में 175 में से 05, 2015 में 177 में से 08, 2014 में 196 में से 20, 2013 में 208 में से 15, 2012 में 198 में से 08, 2011 में 209 में से19, 2010 में 241में से 17 और 2009 में 261 में से 10 प्रशासनिक अधिकारी बिहार से आए हैं।

टॉप 5 राज्यों से भारतीय प्रशासनिक अधिकारी

उत्तर प्रदेश से 788
बिहार से 416
राजस्थान से 383
तमिलनाडु से 368
महाराष्ट्र से 323

हालांकि धीमी हुई है रफ्तार

भारतीय प्रशासनिक सेवा सेलेक्शन में बिहारी दबदबा पिछले 20 वर्षों में कुछ कम हुआ है। इस अवधि में 3655 अधिकारी आए हैं जिसमें 215 बिहार से चुना गया। इस अंतराल में हर 17वां अधिकारी बिहार का है। इसी प्रकार अगर पिछले 10 वर्षों के रिकॉर्ड को देंखे तो इसमें 2016 अधिकारी चयनित हुए जिसमें से हर 15 वहां अधिकारी बिहार से है।

10 राज्यों में दो तिहाई आईएएस

देशभर में आईएएस कैडर में शामिल कुल अधिकारियों में लगभग दो-तिहाई 10 राज्यों में ही है। इन टॉप 10 राज्यों से ही 3357 अधिकारी आईएएस कैडर में है इसमें 416 अधिकारी बिहारी है। टॉप 10 राज्यों के आंकड़ों के आधार पर हर आठवां अधिकारी बिहारी है।


(यह आंकड़े विभिन्न सौजन्यों से जुटाए गए हैं)

Related Articles

Back to top button