खादी ग्रामोद्योग ने जिला प्रशासन को कोरोना वायरस से बचाव हेतु सौंपा 500 खादी वस्त्र निर्मित मास्क…।





खादी ग्रामोद्योग ने जिला प्रशासन को कोरोना वायरस से बचाव हेतु सौंपा 500 खादी वस्त्र निर्मित मास्क…।

ठाकुर वरुण कुमार।

समस्तीपुर::- खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष के निर्देशानुसार समस्तीपुर अनुमंडलीय खादी ग्रामोद्योग समिति लक्ष्मीनारायणपुरी, पूसा रोड, वैनी के मंत्री धीरेंद्र कार्यी के द्वारा जिला प्रशासन को 500 खादी वस्त्र निर्मित मास्क कोरोना वायरस से बचाव हेतु मुफ्त दिया गया।

खादी वस्त्र स्वदेशी तो होता ही है साथ ही साथ स्किन फ्रेंडली एवं एंटीवायरस भी होता है। खादी का कार्य सामाजिक एवं ग्रामीण स्तर पर होता है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से ही खादी संस्था का स्थापना किया गया था, क्योंकि खादी का कार्य गांव एवं घर में रहकर किया जाता है।

इसके लिए अलग से उद्योग लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। कम से कम लागत में अधिक से अधिक हाथों को रोजगार देने की क्षमता सिर्फ खादी उद्योग में ही है। जो आज लॉक डाउन के समय में आर्थिक एवं रोजगार प्रदान करने में वरदान साबित होगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button