दो दिवसीय कबीर मत सत्संग का आयोजन

बेंलदौर : नगर पंचायत के वार्ड दो गिरजापूर मे दो दिवसीय कबीर मत का सत्यसंग का आयोजन किया गया है।इस कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर आयोजन किया गया। बाहर से आए प्रवचन कर्ता सदगुरु अभय साहब, ब्रहमचर्य आनंद साहेब प्रवचन कर्ता भागलपुर से आये हुए हैं।वहीं स्थानीय महत्मा रामावतार दास,लच्छी साहेब,बिनदेश्वरी साहेब भाग लिया। सतगुरु अभय साहब ने कहा सत्संग सुनने से दुखों से छुटकारा मिलता है। मन को शांति मिलती है। इसलिए हम सबको सत्संग में अवश्य भाग लेना चाहिए। भक्ति करने से दुखों से छुटकारा मिलता है। हमें गंदी आदतों से दूर रह कर भगवान भक्ति में मन लगाना चाहिए। हमें कभी भी किसी की बुराई नहीं करनी चाहिए। समाज में एकता और भाईचारे से रहना चाहिए। भगवान की तरफ से दिए गए जीवन को हमें भक्ति में लगाना चाहिए। प्रवचन से भक्तजनों को भक्तिरस में डुबो दिया। समाज निर्माण के लिए गीता से कई उपदेश के माध्यम से अपने को उस अनुरूप आचरण करने को कहा जो काम प्रेम के माध्यम से संभव है। वही हिंसा से संभव नहीं हो सकता है।मौके पर अंजनी चौधरी, विक्रम चौधरी, दीपक कुमार ,अधिन सदा, नितिश साह,हरेराम चौधरी, विन्देश्वरी चौधरी,विक्रम कुमार, रुपक कुमार, राजवीर कुमार, मुखिया कुमारी बेबी रानी, प्रतिनिधि संजय शर्मा, भावी उप चेयरमैन सूरज कुमार अशोक हितेषी कुमार शर्मा समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

जे टी न्यूज़

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button