होली पर भाजपाइयों के बिगड़े बोल की कड़ी निंदा

होली पर भाजपाइयों के बिगड़े बोल की कड़ी निंदा





जे टी न्यूज, बेतिया: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि होली के मौके पर भाजपा, आरएसएस के भड़काऊ बोल से सभ्यता और संस्कृति को भारी नुकसान हो रहा है, सदियों से हमने होली और रमजान के महीने को साथ-साथ मनाने का काम किया है, अभी प्रयागराज में लगे महाकुंभ में भगदड़ में मृत और घायलों को सुरक्षा देने में प्रयागराज के मुसलमानो ने जो अहम भूमिका निभाई, वह सब ने देखा है। लेकिन आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी लगातार मुसलमान के खिलाफ भड़काऊ बयान दे रहे हैं। इनका अलीगढ़ का सांसद कहता है कि जो होली में बाधा पहुंचाएगा। उसको ऊपर भेज दिया जाएगा। तो इनके बंगाल के सुवेंदु अधिकारी जैसे बड़े नेता ने कहा कि भारतीय जनतंत्र में चुनकर पश्चिम बंगाल के विधान सभा में आने वाले मुस्लिम विधान सभा सदस्यों को विधान सभा से खींचकर बाहर फेंक दिया जाएगा ।होली के मौके पर मुसलमान और मस्जिदों के खिलाफ भाजपा नेताओं द्वारा जो बोले जा रहे हैं।

पिछले दिनों भोजपुरी गीतों में अश्लीलता परोसने वाले और दो मायने वाले भोजपुरी गीतों लिखने वाले और गाने वाले भाजपा के विधायक विनय बिहारी, सांसद मनोज तिवारी, रवि किशन, निरहुआ जैसे अश्लीलता के प्रतिक आज इनके बड़े नेताओं में शुमार हैं।

ठीक उसी तरीके से अपने दो मायनीय शब्दों का वार कर भाजपा के बड़े नेता संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। धर्मनिरपेक्षता का मखौल उड़ा रहे हैं तथा गंगा यमुनी तहजीब को तार तार कर रहे हैं।इन्हें कानून का भी कोई परवाह नहीं है।उन्होंने इनके इस करतूतों की तीव्र भर्त्सना किया ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button