संविदा कर्मी का मांग जायज है :- कुलानन्द

संविदा कर्मी का मांग जायज है :- कुलानन्द

जे टी न्युज, सहरसा : बिहार राज्य आशा एवं फैसिलिटेटर संघ से सम्बद्ध बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सीटू के बैनर तले सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सौर बाजार में आशा एवं आशा फैसिलिटेटर तथा वैक्सीन के आठ माह से बकाए राशि भुगतान नहीं होने के चलते एक दिवसीय धरना दिया धरना को संबोधित करते सीटू नेता व्यास प्रसाद यादव ने कहा सरकार आशा फैसिलिटेटर जनविरोधी सरकार है सभी संविदा कर्मी को सरकारी कर्मचारी का दिया जाय। सीपीएम नेता कुलानन्द कुमार ने कहा संविदा कर्मी का मांग जायज है सरकार अपने पूंजीपति मित्रों के हित में काम कर रहे हैं जो बहुत ही निंदनीय बात है सरकार आशा फैसिलिटेटर को फिलहाल कम से कम 26000 हजार रू मानदेय दिया जाय,वही आशा संघ के जिला मंत्री कुमारी ज्योतिष रानी ने धरना को संबोधित करते हुए कहा सरकार आशा फैसिलिटेटर के साथ सोतेला व्यवहार कर रहे हैं बकाया राशि सभी आशा फैसिलिटेटर को जल्द नहीं मिला तो 01 अप्रैल से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करने पर विचार किया जा रहा है। उपस्थित प्रखंड मंत्री अमृता कुमारी, मोहन मुखिया, सचिदानंद यादव कुमारी सीमा,राणा कुमारी, गीता देवी, रामविलास यादव,हरे राम यादव, अमरेन्द्र कुमार, आदि ने संबोधित किया।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button