उच्च माध्यमिक विद्यालय मिस्रौलिया के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

उच्च माध्यमिक विद्यालय मिस्रौलिया के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: उच्च माध्यमिक विद्यालय मिस्रौलिया के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि अजय कुमार विधायक विभूतिपुर ने किया।विद्यालय के स्थापना में भूमि दाताओं एवं स्थापना के सहयोगियों को सम्मानित किया गया। उपस्थित बुद्धिजीवीयों ने स्थापना के समय की कठिन स्थिति की अपने स्मरण को साझा किया

अतिथि चैरिया बरियारपुर के पूर्व विधायक श्री राज बंशी बाबू थे। मौके पर पूर्व पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश महतो,जनता कॉलेज के पूर्व प्राचार्य श्री राम बहादुर बाबू,कॉमरेड महेश कुमार,रामदेव राय,संस्थापक सदस्य श्री बालेश्वर सिंह,सहित सैकड़ों बुद्धिजीवियों की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम के महत्व को बढ़ा दिया।अंत में दाता सदस्यों के स्मृति में एक बड़ा स्मृति पट का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कॉमरेड विष्णुदेव प्रसाद ने किया।

Related Articles

Back to top button