वीमेंस कॉलेज कौशल्या ग्राम मधेपुरा में 7 दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण का भव्य शुभारंभ
वीमेंस कॉलेज कौशल्या ग्राम मधेपुरा में 7 दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण का भव्य शुभारंभ
जे टी न्यूज, मधेपुरा:

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय एवं बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में वीमेंस कॉलेज कौशल्याग्राम के मुख्य सभा भवन में सात दिवसीय “युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम” का भव्य शुभारंभ किया गया।
*दीप प्रज्वलन के साथ हुआ उद्घाटन*
कार्यक्रम का उद्घाटन कुलानुशासक प्रो. इम्तियाज अंजुम, कुलसचिव प्रो. अशोक कुमार सिंह, वीमेंस कॉलेज संस्थापक डॉ. अशोक कुमार, एनएसएस समन्वयक डॉ. विवेक कुमार, मधेपुरा कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. पूनम यादव, मेरा युवा भारत की उपनिदेशक हुस्न जहां तथा वीमेंस कॉलेज के सचिव डॉ. भगवान कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इससे पहले सभी अतिथियों का अंगवस्त्र, बुके, डायरी एवं कलम देकर सम्मान किया गया।
*“युवा बनेंगे आपदा प्रबंधन की मजबूत कड़ी”*
कुलसचिव प्रो. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण 150 छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन की व्यवहारिक जानकारी देकर उन्हें समाज का फर्स्ट रिस्पॉन्डर बनाएगा।
*“अनुशासन के साथ प्रशिक्षण जरूरी”*
मुख्य अतिथि प्रो. इम्तियाज अंजुम ने प्रतिभागियों से अनुशासन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण युवाओं को आगे चलकर दूसरों को प्रशिक्षित करने योग्य बनाएगा।
*एनएसएस की भूमिका अहम*

एनएसएस समन्वयक डॉ. विवेक कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में दक्ष बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। यह प्रशिक्षण उनके लिए उपयोगी साबित होगा।
*कोशी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण पहल*
संस्थापक डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि बाढ़ और सुखाड़ प्रभावित इस क्षेत्र में यह प्रशिक्षण युवाओं को आपदा से लड़ने की वास्तविक क्षमता प्रदान करेगा।
*सांस्कृतिक प्रस्तुति ने बांधा समां*
कार्यक्रम में गजल गायक रौशन कुमार और शिक्षिका आरती की प्रस्तुति ने माहौल को जीवंत बना दिया। संचालन इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ. हर्षवर्धन सिंह राठौर ने किया।
*मंच पर उपस्थित सभी गणमान्य एवं प्रतिभागी*
इस अवसर पर उपस्थित रहे—
डॉ. माधव कुमार, डॉ. बृजेश कुमार मंडल, प्रो. अभय कुमार यादव, प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. मनोज झा, डॉ. कौशल कुमार, डॉ. प्रभात रंजन, डॉ. नीलू कुमारी, डॉ. रविणा कुमारी, डॉ. उपासना कुमारी, डॉ. श्वेता कुमारी, प्रो. जयश्री कुमारी, प्रो. अंकित कुमारी, प्रो. शिवानी कुमारी, प्रो. रूपेश कुमार, प्रो. विनीत कुमार, प्रो. अमित कुमार, प्रो. शान्तनु कुमार, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. प्रियंका कुमारी, सुभाष कुमार, तरुण कुमार, राजदीप कुमार, कॉलेज बड़ा बाबू नारायण ठाकुर, धीरेंद्र ठाकुर, प्रणव ठाकुर, महेश कुमार, हमीद राजा, लाल बहादुर यादव, सुनील यादव, मोती यादव, राधे यादव सहित सभी पंजीकृत प्रतिभागी उपस्थित रहे।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कोशी क्षेत्र के लिए आपदा प्रबंधन की हाईटेक और जमीनी तैयारी का मजबूत कदम है, जो आने वाले समय में युवाओं को समाज की सुरक्षा की अग्रिम पंक्ति में स्थापित करेगा।
