सीटू से संबद्ध पश्चिम चम्पारण कार्यकारिणी कमिटी की बैठक का.रामचंद्र साह की अध्यक्षता में सम्पन्न

सीटू से संबद्ध पश्चिम चम्पारण कार्यकारिणी कमिटी की बैठक का.रामचंद्र साह की अध्यक्षता में सम्पन्न

जे टी न्यूज, बेतिया: टांगा यूनियन कार्यकारणी कमिटी की बैठक को संबोधित करते हुए सीटू के जिला सचिव का.शंकर कुमार राव ने कहा कि आज दिल्ली,नोयडा, एनसीआर सहित देश के सैकड़ों कारखानों के मजदूर हड़ताल पर है।केन्द्र की मोदी सरकार ने 01 अप्रैल 26 से मजदूर विरोधी चार काले लेबर कोड लागू कर दिया है जिसके कारण मजदूरों को 12-16 घंटे तक काम करने पर मजबूर किया जा रहा है और बेतन ऊट के मुह में जीरा नौ हजार से बारह हजार दिया जा रहा है तथा सीटू के दर्जन भर नेताओं को लाठियों से पीटा गया है और सैकड़ों मजदूरों को जेलों में डाल दिया गया है।

बैठक शुरू होने पहले बिहार राज्य भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिला सचिव का. शंभु प्रसाद तथा पश्चिम चम्पारण ठेला चालक सभा लालबाजार के सचिव का. उमेश पटेल की असामयिक निधन पर श्रद्धा सूमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के महासचिव का. नीरज बरनवाल ने कहा कि प्रतिवर्ष की भाति इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस को टांगा यूनियन धुमधाम से मनाएगा।मई दिवस मजदूरों द्वारा ही क्यों मनाया जाता है?ज्ञात हो कि 1886 मे अमेरिका के शिकागो शहर में 18-20 काम के घंटे के विरोध में हजारों मजदूरों ने हड़ताल किया नारे लगाए तो पुलिस ने बेगुनाह मजदूरों पर गोलियां चलाईं खुन से लथपथ कमीज को मजदूर लहराते गए और गोलियां खाते गये लाल कपड़ा रुपी झंडे को गीरने नही दिया,उसी समय से लाल झंडा का निर्माण हुआ तब से अब तक हम मजदूरों ने लाल झंडा अपना लिया। मजदूर दिवस पर इसी लाल झंडे को फहराते है और शहीद मजदूरों की कुर्बानियों और शहादतों को याद कर प्रेरणा लेते हैं।

मौकै पर का.राजदा बेगम, का.रामचंद्र साह, विश्नाथ राम, का.मोहन राम, का.डोमा राम, का.भुटी साह, का.चन्द्रीका साह, का.रेयाजूल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button