2027 जनगणना हेतु वीडियो अजीत कुमार 486 प्रगणक एवं 81 पर्यवेक्षक शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति किया
दो चरणों में होगा जनगणना प्रथम चरण की शुरुआत 2 मई से 31 मई तक
2027 जनगणना हेतु वीडियो अजीत कुमार 486 प्रगणक एवं 81 पर्यवेक्षक शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति किया
दो चरणों में होगा जनगणना प्रथम चरण की शुरुआत 2 मई से 31 मई तक

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)जिला रोहतास अंतर्गत 1/5/2026 दिन शुक्रवार को करगहर प्रखंड सभागार में 2027 जनगणना हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार ने 486 प्रगणक एवं 81 पर्यवेक्षक शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति किया है। जनगणना दो चरणों में होगा। प्रथम चरण की शुरुआत 2 मई से 31 मई तक समय सीमा निर्धारित की गई है। जनगणना कार्य करने हेतु सभी को नियुक्ति पत्र व अन्य सामग्रियां का वितरण भी किया गया। जनगणना चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को सख्त दिशा निर्देश भी दे डाला। कहा की जनगणना के दौरान किसी भी प्रगणक या प्रवेक्षक की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी समय अनुकूल सभी कार्य होना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि 2 मई से सभी प्रगणक अपने-अपने आवंटित क्षेत्र में जाकर नजरिया नक्शा एवं चौहद्दी तैयार करते हुए सभी घरों पर डोर टू डोर जाएंगे। एवं जनगणना का कार्य करेंगे। वही जनगणना चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार ने क्षेत्र की जनता से अपील भी किया है कि आपके दरवाजे पर प्रगणक जाते हैं तो उन्हें आप सहयोग की भावना रखकर बातों को ध्यान से अमल कर जनगणना में पूर्ण रूप से सहयोग करेंगे। फल स्वरुप किसी आम नागरिक को जनगणना हेतु कोई भी समस्या उत्पन्न होती है तो प्रगणक से मिलकर अपनी समस्या का निपटारा करा सकते हैं।

