डी ए वी पब्लिक स्कूल बस पर चार युवाओं ने किया पथराव स्कूली बच्चे जख्मी होने से बाल बाल बचें
डी ए वी पब्लिक स्कूल बस पर चार युवाओं ने किया पथराव स्कूली बच्चे जख्मी होने से बाल बाल बचें

जे टी न्यूज, कहलगांव : प्रखंड अंतर्गत शिवनारायणपुर किशनदासपुर मुख्य सड़क मार्ग के एकडारा मोड पर सोमवार अपराहन 1: 10 वजे चार युवाओं ने D A V पब्लिक स्कूल शिवनारायणपुर के बस पर पथराव कर दिया। । जिसमें वाहन का शीशा चूर-चूर हो गया । वाहन चालक अजीत कुमार यादव एवं बस पर सवार बच्चे एवं बच्चियों ने बताया कि चार युवाओं ने आ कर पहले ड्राइवर के साथ मारपीट किया ।फिर अचानक पथराव करने लगे वाहन चालक ने बताया कि वे सभी एकडारा की और भाग रहे थे कि । मौके पर 112 एकचारी थाना की पुलिस पहुंचकर चारो आरोपी को गिरफ्त में लिया ।

उसके बाद चारों आरोपी को बुद्धचक थाना को सौप दिया गया । ।बस पर सवार लगभग 40 स्कूली बच्चे एवं बच्चियां थे जिससे हम सभी स्कूली बच्चे डर गये ‘ ‘ फिर 112 पुलिस पहुंची ‘ और चारों युवाओ को पकड़ कर अपने गिरफ्त में लिए ।




