अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के शिष्टमंडल ने शिक्षा मंत्री से की अनौपचारिक भेंट

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के शिष्टमंडल ने शिक्षा मंत्री से की अनौपचारिक भेंट


जे टी न्यूज़, पटना : पटना में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के शिष्टमंडल ने शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी से सौहार्दपूर्ण वातावरण में अनौपचारिक भेंट कर उन्हें नए दायित्व की शुभकामनायें प्रेषित किया। साथ ही शिक्षक समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन भी सौंपा जिसके शीघ्र और प्रभावी निराकरण हेतु मंत्री ने आश्वस्त किया। एवं शैक्षिक महासंघ के कार्यक्रम हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान को पूरे बिहार में सरकारी स्तर पर लागू करने की घोंषणा भी की।शिष्टमंडल में प्रदेश अध्यक्ष डॉ आलोक सिन्हा, उपाध्यक्ष सत्यनारायण रॉय, महामंत्री सुधांशु शेखर पाण्डेय, उत्तरपूर्व क्षेत्र प्रमुख डॉ पंकज कुमार सिंह, गोपालगंज जिलाध्यक्ष माधव सिंह, समस्तीपुर अध्यक्ष संतोष सुमन,समस्तीपुर के जिला मंत्री प्रशांत सिंह आदि रहे। इस अवसर पर हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक श्री प्रशांत कुमार ने मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ नामक पुस्तिका माननीय मंत्री जी को भेंट की माननीय मंत्री जी ने आश्वासन दिया कि यह कार्यक्रम पूरे राज्य में प्रत्येक विद्यालय में लागू किया जाएगा ताकि प्रत्येक विद्यालय एक तीर्थ सामान बन सके।

Related Articles

Back to top button