हल्की वर्षा से जलजमाव ने नगर निगम की खोली पोल

हल्की वर्षा से जलजमाव ने नगर निगम की खोली पोल


जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : “ज्यों-ज्यों दवा की-मर्ज बढ़ता ही गया” यही लोकोक्ति समस्तीपुर नगर निगम पर सटीक बैठता है। नगर निगम में जलनिकासी के लिए नाला, सड़क, स्लैब, कल्वर्ट निर्माण के नाम पर करोड़ों रुपए का वारा-न्यारा कर आयुक्त , मेयर, उपमेयर, पार्षद द्वारा जलनिकासी दावा किया गया लेकिन शुक्रवार की सुबह की हल्की वर्षा ने नगर निगम के क्रांति होटल के पास की मुख्य सड़क समेत विवेक-विहार, काशीपुर, आदर्शनगर, आजादनगर, बारह पत्थर, सरोजिनी गली आदि की मुख्य सड़कें जलमग्न हो गईं। इससे वाहनों एवं राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने नगर निगम में जलनिकासी मद में डकारे गये करोड़ों रुपए के निर्माण कार्य की जांच कर दोषियों पर कारवाई एवं संपूर्ण शहर से जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button