विधान सभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन पहुंचे सरायरंजन
विधान सभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन पहुंचे सरायरंजन

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: एक निजी कार्यक्रम में बिहार विधान सभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन आज सरायरंजन पहुंचे वहां से प्रेस से बातचीत में उन्होंने पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र पर प्रहार बताया है l उन्होंने कहा कि एक प्रमुख विपक्षी नेता को जानबूझकर पर्याप्त पुलिस सुरक्षा न देना भाजपा की प्रतिशोध और उत्पीड़न की राजनीति का स्पष्ट प्रमाण है। पश्चिम बंगाल सरकार और केंद्र सरकार को सभी विपक्षी नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए और ऐसे हमलों को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए। राजनीतिक मतभेद किसी भी प्रकार की हिंसा को कभी भी उचित नहीं ठहरा सकते। उन्होंने कहा कि बंगाल की वर्तमान ‘अराजक’ भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि वे नफरत और हिंसा के सिवा कुछ नहीं कर सकते l उन्होंने इसे विपक्षी आवाज को दबाने की कोशिश बताया और कहा कि जनता इस तरह के हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगी व इतिहास भाजपा के नफरत की राजनीति को कभी माफ नहीं करेगी l



