पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान संस्थान के छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक परिभ्रमण हेतु केन्द्रीय पुस्तकालय का किया भ्रमण
पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान संस्थान के छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक परिभ्रमण हेतु केन्द्रीय पुस्तकालय का किया भ्रमण

जे टी न्यूज़, मुज़फ़्फ़रपुर : भीम राव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से बी. लिस. की छात्र-छात्राएं केन्द्रीय पुस्तकालय, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा का भ्रमण करने आये। उन्होंने सबसे पहले केन्द्रीय पुस्तकालय के प्रभारी प्रो दमन कुमार झा से मुलाक़ात किया और सबने अपने आने का उद्देश्य बताया। केद्रीय पुस्तकालय के प्रभारी प्रो दमन कुमार झा ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस तरह का भ्रमण शिक्षण की दृष्टि से लाभदायक है। खास कर पुस्तकालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा किया जाने वाला यह भ्रमण आने वाले समय में विशेष लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने सभी को शुभकामनायें दी और मनोयोग से पढ़ने और अनुशासित रहने हेतु प्रेरित किया। उसके बाद सभी छात्र-छात्राओं ने पुस्तकालय कर्मचारी अरुण कुमार राम के साथ पुस्तकालय के सभी शाखाओं का गंभीरता से मुआयना किया और विभाग की बारीकियों से परिचित प्राप्त किया। सभी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यहाँ के पुस्तकालय की व्यवस्था उच्च कोटि की है। पूरा पुस्तकालय परिसर स्वच्छ और शांत है तथा पढ़ने का अच्छा माहौल है। यहां वातानुकूलित अध्ययन कक्ष भी है। शीतल पेय एवं बिजली की समुचित व्यवस्था है। यहाँ आने पर एक अलग माहौल में प्रवेश का अनुभव होता है, जहाँ पढ़ने का उपयुक्त अवसर प्रदान किया जाता है। लगभग दो लाख से अधिक पुस्तकों से भरे इस पुस्तकालय में विभिन्न विषयों की पुस्तकें सलीके के रखे हुए हैं। कुछ छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केन्द्रीय पुस्तकालय की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

छात्र शशांक चौधरी ने यहाँ के कर्मचारियों के व्यवहार, डिजिटल लाइब्रेरी एवं ब्रेल लाइब्रेरी को सराहा। मनीषा कुमारी ने पुस्तकालय प्रबंधन की सराहना की। वहीं खुशी कुमारी ने शांत माहौल एवं पढ़ने की उचित व्यवस्था को सराहा। स्वेता कुमारी एवं अभिनय कुमार ने पुस्तकालय के रखरखाव एवं नये पुस्तकों की सराहना की। इस अवसर पर 31 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता दिखाई, जिसमें रूपेश कुमार, शिखा, रागिनी, निशांत, आलोक, सुधीर, आराध्या, रौशनी, देवराज, सौरभ, ऋषभ, आकाश, नागमणि, मनीषा, ज्योति, अरुण, अखिलेश, कुंदन, सरस्वती, विशाल, शिल्पी, तबरेज, पुष्पलता, उत्सव, आदर्श ने पुस्तकालय कर्मचारी अरुण कुमार राम से विभिन्न विषयों में जानकारी प्राप्त किया। इस अवसर पर रीता कुमारी, रूपकान्त झा, स्तुति, कुमारी, निशा कुमारी, सुनील, राहुल, शिल्पी, देवेन्द्र, विकास, अभिषेक, अभिमन्यु, बैद्यनाथ गोपाल, बासित अली आदि का सहयोग अति प्रशांसनीय था ।

