पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर मंत्री रामकृपाल यादव का जाना हालचाल

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर मंत्री रामकृपाल यादव का जाना हालचाल

जे टी न्यूज, पटना: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर बिहार सरकार के मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रामकृपाल यादव का कुशलक्षेम जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

श्री रामकृपाल यादव का कल मेदांता अस्पताल में सफलतापूर्वक पेसमेकर प्रत्यारोपित किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा की।

इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी तथा विधान परिषद सदस्य ललन सर्राफ भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button