”संत पॉल परिवार 15 अगस्त 2026 को 80 वां (राष्ट्रीय पर्व) स्वतंत्रता दिवस हर्षो उल्लास के साथ मनाया जे टी न्यूज, समस्तीपुर: 80 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संत पॉल सेकेण्ड्री स्कूल में भव्य रंगा-रंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झंडो तोलन का शुभारम्भ आदरणीय श्री उमाचरण सिंह जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होने बताया कि 15 अगस्त 1947 का दिन भारतीय स्वतंत्रता सेनानीयों के सदियों के संघर्ष बलिदान एवं दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। इसी भावना के साथ संत पॉल सेकेण्ड्री स्कूल, वीरसिंहपुर में 80 वां स्वतंत्रता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के दिन हमें उन वीरों या क्रांतिकारियों को जरूर याद करना चाहिए जिन्होंने देश की आजादी के सामने माता-पिता का प्यार दुलार ठुकरा दिया और सिर्फ एक ही सपना देखा वो था आजाद भारत का। विशेष अतिथिगण के रूप में सम्मानीय सचिव श्री अविनाश कुमार, श्री ओ०पी०एन० सिंह, श्री जे०पी०एन० सिंह, श्री नागेन्द्र ठाकुर, अभिभावक, शिक्षकगण एवं समस्त संत पॉल परिवार शामिल रहे। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विद्यालय के छात्रों के द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रमों को दर्शया गया। छोटे-छोटे बच्चों की प्रस्तुती काफी सराहनीय थी। मार्च फास्ट, पीरामिड एवं ग्रुप डांस सभी एक सुत्र में बधने एवं अनुशासन को दिखा रहा था। बच्चें एवं अभिभावकों ने सभी कार्यक्रम का भरपूर आनन्द लिया और कोटि-कोटि सराहना की। कार्यक्रम के समापन के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सतीश कुमार पिल्लैई ने बताया कि आजादी की लड़ाई के उस दौर में भगत सिंह, चद्रशेखर आजाद, झांसी की रानी से लेकर गाँधी जी तक यानी सभी देशवासियों का किसी न किसी रूप में सहयोग रहा। कई ऐसे नारे दिये गये जिन्होंने देशवासियों को आपस में बांध कर रखा तथा जोश भरने का काम किया। इन्हीं में कुछ नारें काफी प्रसिद्ध भी रहे। तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजु-ए-कातिल में है।
”संत पॉल परिवार 15 अगस्त 2026 को 80 वां (राष्ट्रीय पर्व) स्वतंत्रता दिवस हर्षो उल्लास के साथ मनाया

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: 80 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संत पॉल सेकेण्ड्री स्कूल में भव्य रंगा-रंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झंडो तोलन का शुभारम्भ आदरणीय श्री उमाचरण सिंह जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होने बताया कि 15 अगस्त 1947 का दिन भारतीय स्वतंत्रता सेनानीयों के सदियों के संघर्ष बलिदान एवं दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। इसी भावना के साथ संत पॉल सेकेण्ड्री स्कूल, वीरसिंहपुर में 80 वां स्वतंत्रता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के दिन हमें उन वीरों या क्रांतिकारियों को जरूर याद करना चाहिए जिन्होंने देश की आजादी के सामने माता-पिता का प्यार दुलार ठुकरा दिया और सिर्फ एक ही सपना देखा वो था आजाद भारत का।
विशेष अतिथिगण के रूप में सम्मानीय सचिव श्री अविनाश कुमार, श्री ओ०पी०एन० सिंह, श्री जे०पी०एन० सिंह, श्री नागेन्द्र ठाकुर, अभिभावक, शिक्षकगण एवं समस्त संत पॉल परिवार शामिल रहे।

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विद्यालय के छात्रों के द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रमों को दर्शया गया। छोटे-छोटे बच्चों की प्रस्तुती काफी सराहनीय थी। मार्च फास्ट, पीरामिड एवं ग्रुप डांस सभी एक सुत्र में बधने एवं अनुशासन को दिखा रहा था। बच्चें एवं अभिभावकों ने सभी कार्यक्रम का भरपूर आनन्द लिया और कोटि-कोटि सराहना की।
कार्यक्रम के समापन के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सतीश कुमार पिल्लैई ने बताया कि आजादी की लड़ाई के उस दौर में भगत सिंह, चद्रशेखर आजाद, झांसी की रानी से लेकर गाँधी जी तक यानी सभी देशवासियों का किसी न किसी रूप में सहयोग रहा। कई ऐसे नारे दिये गये जिन्होंने देशवासियों को आपस में बांध कर रखा तथा जोश भरने का काम किया। इन्हीं में कुछ नारें काफी प्रसिद्ध भी रहे। तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजु-ए-कातिल में है।



