संत पॉल सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल बहदरपुर बेगुसराय के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया
संत पॉल सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल बहदरपुर बेगुसराय के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया 
जे टी न्यूज, बेगूसराय: संत पॉल सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल बहदरपुर बेगुसराय के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा एक शानदार परेड का आयोजन किया गया तथा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से की गई और ठीक इसके बाद प्राचार्य महोदय का जोशीला भाषण हुआ जिसमें उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्त्व पर प्रकाश डाला और बच्चों में देशभक्ति की भावना पर प्रकाश डाला। शैक्षणिक निर्देशिका ने अपने अभिभाषण में तिरंगे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए तिरंगे की आन बान और शान पर प्रकाश डाला। सचिव महोदय श्री अमिताभ जी ने बताया कि सदियो की दासता के बाद आज के हि दिन लोगों ने स्वतंत्र भारत में चैन की सांस ली थी।

बच्चों ने अपने नृत्य, गायन एवं अन्य कलाओं के द्वारा बच्चों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के कार्यो की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी। सबों ने एक स्वर में जय हिंन्द और जय भारत का नारा लगया और कार्यक्रम का समापन किया गया।