समस्तीपुर कॉलेज में रोजगार मेला आयोजित, 346 अभ्यर्थियों में 143 का चयन

3 सितंबर को भी जारी रहेगा रोजगार मेला, सभी कंपनियों के प्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

समस्तीपुर कॉलेज में रोजगार मेला आयोजित, 346 अभ्यर्थियों में 143 का चयन
3 सितंबर को भी जारी रहेगा रोजगार मेला, सभी कंपनियों के प्रतिनिधि रहेंगे मौजूद


जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर में महाविद्यालय के कैंपस प्लेसमेंट सेल एवं आगा खां ग्राम सहयोग कार्यक्रम के संयुक्त सहयोग से आयोजित रोजगार मेले में बुधवार को विभिन्न नामी-गिरामी कंपनियों में रोजगार के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया। कुल *346 अभ्यर्थियों में से 143 योग्य उम्मीदवारों का विभिन्न कंपनियों के लिए चयन* किया गया। चयनित अभ्यर्थियों में *110 छात्र एवं 33 छात्राएं* शामिल हैं।

कंपनीवार चयन में *टाटा मोटर्स में 72, **फॉक्सकॉन में 15, **मदरसन में 27, **इंडो एमआईएम में 16* तथा *गो-ग्रीन में 13* अभ्यर्थियों का चयन हुआ। इनमें टाटा मोटर्स में 68 छात्र एवं 4 छात्राएं, फॉक्सकॉन में 15 छात्राएं, मदरसन में 26 छात्र एवं 1 छात्रा, इंडो एमआईएम में 16 छात्र तथा गो-ग्रीन में 13 छात्राएं चयनित हुए।

चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की गई। प्रथम चरण में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। इसके बाद विभिन्न कंपनियों के एचआर मैनेजरों द्वारा व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया गया। प्रदर्शन के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य *डॉ. शशिभूषण कुमार शशि* ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

कैंपस प्लेसमेंट सेल ऑफिसर *डॉ. रोहित प्रकाश* ने बताया कि रोजगार मेला *3 सितंबर को भी जारी रहेगा*। उन्होंने कहा कि कल भी सभी कंपनियों के प्रतिनिधि महाविद्यालय में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं से रोजगार मेले में शामिल होकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की।

समस्तीपुर कॉलेज कैंपस प्लेसमेंट सेल के सदस्य प्रो अखिल वर्मा एवं डॉ कविता रावत तथा
आगा खां ग्राम सहयोग कार्यक्रम के कार्यक्रम समन्वयक श्री रजनी रंजन के नेतृत्व में पूरी टीम ने पंजीकरण, परीक्षा, साक्षात्कार एवं समन्वय सहित पूरे कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया। महाविद्यालय प्रशासन ने रोजगार मेले को युवाओं को सीधे रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Related Articles

Back to top button