समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन


जे टी न्यूज़, समस्तपुर : समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ शशि भूषण कुमार शशि की अध्यक्षता में किया गया। ज्ञातव्य हो कि महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ शशि भूषण कुमार शशि का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण किया गया। महाविद्यालय के प्रत्येक विभाग के विभागाध्यक्षों ने प्रधानाचार्य के साथ परीक्षा भवन परिसर में वृक्षारोपण किया।
प्रधानाचार्य ने अपने संदेश में कहा कि वृक्ष हमें जीवनदाई ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। यदि हमें सुरक्षित रहना है तो वृक्षों को भी सुरक्षित रखना होगा। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में वृक्ष लगाना चाहिए और अन्य लोगों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना चाहिए।
महाविद्यालय सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने प्रधानाचार्य को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए और महाविद्यालय के चतुर्दिक विकास में सक्रिय सहयोग करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर डॉ महेश कुमार चौधरी, डॉ खुर्शीद अहमद खान, डॉ देवकांत, डॉ रीता चौहान, डॉ रोहित प्रकाश, डॉ जावेद अनवर, डॉ अखिल वर्मा, डॉ रीना कुमारी, डॉ शिवानंद पटेल, डॉ दिनेश्वर राय, डॉ सफवान सफवी, डॉ रणधीर कुमार, डॉ अनिल कुमार सिंह, डॉ श्वेता दुबे, डॉ प्रिया दुबे, डॉ शालिनी कुमारी भावसिंका, डॉ प्रतिभा कुमारी, डॉ उमाशंकर साह, डॉ रविश कुमार, डॉ शिवराज सहाय, डॉ रीना दुबे, डॉ जितेन्द्र प्रसाद, डॉ चांदनी रानी, डॉ खुर्शीद आलम, डॉ कौशलेंद्र झा, डॉ कमलेश कुमार मिश्रा, डॉ आलोक कुमार, डॉ रामदयाल सिंह, डॉ संजय कुमार सिंह, श्री योगेन्द्र राय, श्री शशिशेखर प्रसाद यादव, प्रमोद कुमार, संजीव कुमार सिंह, मंतोष कुमार समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button