बिहार सरकार गन्ना का मूल्य 650 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित करे
बिहार सरकार गन्ना का मूल्य 650 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित करे

जे टी न्यूज, पटना: बिहार राज्य ईख उत्पादक संघ के महासचिव प्रभुराज नारायण राव ने बिहार में सत्र 2026-27 के लिए गन्ना के रेट का निर्धारण नहीं होने पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि चीनी के दाम में हुए भारी बढ़ोतरी आम जनता के कमर को तोड़ने का काम किया है। देश में चीनी का कृत्रिम अभाव पैदा कर सरकार की मर्जी से चीनी मिल मालिकों और जमाखोरों द्वारा जनता का भारी लूट किया गया है।
उन्होंने मांग किया कि सम्राट चौधरी सरकार गन्ना के मूल्य का निर्धारण इस बढ़ती हुई चीनी के दाम को ध्यान में रखकर 650 रुपए प्रति क्विंटल करे। साथ ही बिहार सरकार से यह भी मांग किया कि राज्य समर्थित मूल्य में वृद्धि कर गन्ना किसानों को घाटे की खेती से बचाने के लिए गन्ना किसानों को विशेष अनुदान दे।
उन्होंने यह भी मांग किया कि गन्ना से चीनी का उत्पादन होने के बाद गन्ना से उत्पादित अन्य बायो प्रोडक्ट में गन्ना किसानों को मुनाफे का आधा हिस्सा देने की व्यवस्था सरकार करें।
