*बेली रोड में मृत बच्चे के परिवारजन से मिले सी पी एम नेता*9431406262

जेटी न्यूज़।

पटना::- सीपीआईएम के केन्द्रीय कमिटी सदस्य अरुण कुमार मिश्र और पटना जिला सचिव मनोज कुमार चंद्रवंशी के नेतृत्व में पार्टी का टीम पटना स्थित ललित भवन के पीछे झुग्गियों में रहने वाले परिवारों के तीन बच्चों की रोड पर खेलते समय,पत्थर की सिल्ली के नीचे दबकर दुखद मृत्युपर ,मृतक बच्चों के परिजनों से मुलाकात की और उनके शोक में शामिल हुए।

यह दुखद घटना पुल निर्माण निगम और इस कार्य की निगरानी करने वाले पदाधिकारी आर पी सिंह की गैर जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली का नतीजा है। पार्टी स्थानीय थाना पदाधिकारी को भी इस घटना के लिए जिम्मेदार मानती है।

अब इन झुग्गी वासियों को चुप रहने के लिए कहा जा रहा है नहीं तो उनकी झुग्गियां उजाड़ने की धमकी दी जा रही है। उस जगह मजदूरी करने वाले के अधिकतर परिवार रहते है!

पार्टी पूल निर्माण के पदाधिकारी आर पी सिंह, स्थानीय थाना पदाधिकारी सहित तमाम जिम्मेदार पदाधिकारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज़ किया जाय और झुग्गी झोपड़ी वासियों को स्थाई तौर पर रहने के अधिकार दिये जाय।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button