मौलाना सईदुर्रहमान आज़मी नदवी के निधन पर लालू, राबड़ी और तेजस्वी ने जताया शोक

राजद नेताओं ने कहा—इस्लामी शिक्षा, अरबी भाषा और साहित्य की दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति

मौलाना सईदुर्रहमान आज़मी नदवी के निधन पर लालू, राबड़ी और तेजस्वी ने जताया शोक
राजद नेताओं ने कहा—इस्लामी शिक्षा, अरबी भाषा और साहित्य की दुनिया के लिए अपूरणीय Smart

जे टी न्यूज़, पटना : सुप्रसिद्ध इस्लामी विद्वान, अरबी भाषा एवं साहित्य के विशेषज्ञ और इंटीग्रल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मौलाना डॉ. सईदुर्रहमान आज़मी नदवी के निधन पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष एवं राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

राजद नेताओं ने अपने शोक संदेश में कहा कि मौलाना डॉ. सईदुर्रहमान आज़मी नदवी का इंतकाल शैक्षिक और धार्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने इस्लामी शिक्षा, अरबी भाषा एवं साहित्य, पत्रकारिता, लेखन और धार्मिक संस्थानों की सेवा के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन ज्ञान, शोध और शिक्षा के प्रसार के प्रति समर्पित रहा।

शोक व्यक्त करने वालों में सांसद डॉ. मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी, डॉ. कांति सिंह, जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव एवं सैयद फैसल अली, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो. मनोज कुमार झा, सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव, संजय यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह तथा पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, इसराइल मंसूरी और कुमार सर्वजीत सहित कई नेता शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, विधान पार्षद कारी मोहम्मद शोहैब, नागेंद्र प्रसाद उर्फ रिंकू यादव, शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद और डॉ. उर्मिला ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने भी मौलाना के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

राजद नेताओं ने कहा कि मौलाना डॉ. सईदुर्रहमान आज़मी नदवी का शैक्षिक, साहित्यिक और धार्मिक योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा। उनके निधन से ज्ञान और धार्मिक शिक्षा की परंपरा को गहरा आघात पहुंचा है।

Related Articles

Back to top button