बिहार किसान मंच की आज शहर के मंगलम विवाह भवन में जिले भर के किसानों की बैठक
बिहार किसान मंच की आज शहर के मंगलम विवाह भवन में जिले भर के किसानों की बैठक

जे टी न्यूज, खगड़िया: बिहार किसान मंच की आज शहर के मंगलम विवाह भवन में जिले भर के किसानों की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता सूर्य नारायण वर्मा ने की
बैठक को संबोधित करते हुए बिहार किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह टुडू ने कहा कि, बिहार और खगड़िया डूब रहा है और पशु चारा जिला प्रशासन उपलब्ध नहीं करा रहा है पशुपालक सड़क बांध पर शरण स्थली बनाए हुए है परेशान हैं उसको समुचित ब्य व्यस्था नहीं है
उपाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि, 27 सितंबर को किसान महा पंचायत खगड़िया में होगा जिसमें देश के किसान नेता काई प्रदेश के भाग लेंगे
सूर्य नारायण वर्मा ने घोषणा किया है कि 9 सितंबर को किसानों, पशुपालक के समस्या को लेकर जिला अधिकारी को किसान मंच ज्ञापन सौंपेगी
बैठक में मुनि लाला सिंह पंकज यादव, पंकज चौधरी, अशोक कुमार यादव, राजेश निराला बीरेन्द्र यादव, शशि यादव,
नागेश्वर चौरसिया, सौरव कुमार, मुरारी यादव आदि उपस्थित हुए
