UCC ना देश के हित में है, ना बिहार के हित में है, भाजपा समाज को बांटना चाहती है —- आलोक मेहता
UCC ना देश के हित में है, ना बिहार के हित में है, भाजपा समाज को बांटना चाहती है —- आलोक मेहता

जे टी न्यूज, पटना: भारतीय जनता पार्टी द्वारा 2029 से पहले बिहार सहित सभी NDA शासित राज्यों में समान नागरिक संहिता (UCC) थोपने की जो घोषणा की गई है, उसका मैं कड़े शब्दों में विरोध करता हूँ।
UCC न देश के हित में है, न बिहार के हित में है। यह पूरी तरह से भाजपा की राजनीतिक साजिश है। भाजपा UCC के नाम पर समाज को बाँटना चाहती है।
बिहार सामाजिक न्याय की धरती है, लालू प्रसाद जी और जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की धरती है, यहाँ हिन्दू, मुस्लिम, अति पिछड़ा, दलित, आदिवासी सभी समाज अपने रीति-रिवाज के साथ मिलजुल कर रहते हैं, बाबा साहब के संविधान ने सभी को अपने धर्म और परंपरा के अनुसार जीने का अधिकार दिया है, भाजपा उसी अधिकार को कुचलना चाहती है।

भाजपा का असली मकसद क्या है? आरक्षण खत्म करो, भाईचारा खत्म करो, और नागपुर के इशारे पर एक रंग में पूरे देश को रंग दो।
मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि हम बिहार में सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने देंगे।

