महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार ने किया नामांकन, शिक्षकों ने बदलाव का किया ऐलान

महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार ने किया नामांकन, शिक्षकों ने बदलाव का किया ऐलान

जे टी न्यूज, पटना : शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजद महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार* ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। खगड़िया जिला के परबत्ता विधानसभा के युवा राजद नेता कुमोद कुमार रंजन उर्फ रिक्की ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से हमारे माननीय पूर्व विधायक डॉ संजीव कुमार को पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजद महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार बनाये जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वहां के शिक्षक बंधु इस बार बदलाव की मुहिम में है और सभी शिक्षक बंधु इस बार बदलाव के लिए वोट हमारे नेता डॉ संजीव कुमार को प्रथम वरीयता का वोट देकर उन्हें भारी मतों से विजई बनाएंगे जिस तरह उनके

नामांकन के बाद शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां शिक्षक बंधुओं की अपार भीड़ उमड़ी। समारोह में मौजूद सभी शिक्षकों ने एक स्वर में आवाज बुलंद करते हुए कहा कि इस बार पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बदलाव की मुहिम चलाकर *भाई डॉ. संजीव कुमार को प्रथम वरीयता का वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाना है।*

मौके पर शिक्षकों में काफी उत्साह देखा गया।

Related Articles

Back to top button