गन्ने के खेत में मिला किशोरी का शव जांच में जुटी पुलिस

 

जेटी न्यूज

उत्तर प्रदेश/ रामपुर:- जिले के टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कलइया नगला गांव में गन्ने के खेत में 16 साल की किशोरी का शव मिला उसके बाद परिजनों का कहना है कि वह सोमवार की रात अपनी मां के साथ सो रही थी उसके पिता घर पर नहीं थे आशंका है कि गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है घटना की सूचना मिलने पर एसपी शगुन गौतम और एएसपी अरुण कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए एसपी शगुन गौतम ने बताया कि पुलिस घटनाक्रम के बारे में जानकारी हासिल कर रही है

किशोरी के परिजनों ने गांव के एक ही दूसरे समुदाय के युवक पर शक जाहिर किया है शगुन गौतम ने बताया कि पुलिस हर एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है तत्काल आरोपी को पकड़ कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी पुलिस ने किशोरी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button