MLC हरिनारायण चौधरी का राजकीय सम्मान के साथ मोक्षधाम में अंतिम संस्कार।
अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर :- जिले के चर्चित समाजसेवी व स्थानीय निकाय क्षेत्र से भाजपा विधान पार्षद हरिनारायण चौधरी की देर रात आईजीएमएस में आखरी सांस ली। सूचना मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। उनके शुभचिंतकों का घर पर सुबह से ही अन्तिम दर्शन के लिए आना शुरू हो गया। लेकिन कोरोना गाइड लाइन को देखते हुए दर्शन कर लोग अपने-अपने घर लौटने लगे। अंतिम संस्कार शहर के बूढ़ी गंडक नदी किनारे मोक्षधाम में किया गया। इस दौरान उन्हें गार्ड आॅफ आॅनर भी दिया गया।
हरि बाबू की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी दुख जताया है। वहीं जिले के सभी राजनैतिक दलों के लोग उनके निवास स्थान पर अन्तिम दर्शन किया। हरि बाबू दो बार जिले के एमएलसी पद को सुशोभित किया। जिसमें एक बार कांग्रेस से और वर्तमान में भाजपा कोटे से विधान पार्षद बने थे। पहली बार वर्ष 2003 में कांग्रेस के प्रत्याशी के रुप में समस्तीपुर से विधान पार्षद चुने गए थे। वहीं 2009 के चुनाव में राजद प्रत्याशी रोमा भारती से हार गए थे। दुबारा 2015 में भाजपा से विधान पार्षद चुने गए। एमएलसी बनने से पहले वह नगर परिषद के उपसभापति भी रह चुके थे।