बाँका:लॉकडाउन अनलॉक होते ही बाजारों में पहले दिन से भीड़ बढ़ने लगी

जेटी न्यूज

 

कुमुद रंजन राव

रजौन,बांका: कोविड-19 वैश्विक महामारी कोरोना महाकाल को लेकर लगे लॉकडाउन के क्रम में पाबंदियों के 34 दिन के बाद प्रखंड के चौक चौराहे से लेकर ग्रामीण इलाकों के हाट बाजार फिर से गुलजार हो उठा है।अनलॉक के तहत मिली छूट में बुधवार को तेरह माईल,राजावर,रजौन,पुनसिया और नवादा बाजार,बामदेव आदि क्षेत्रों में सभी प्रकार की दुकानें खुलने से बाजारों में भीड़ लगनी शुरू हो गई है। वाहनों का परिचालन शुरू होते ही घरों पर बैठे लोग बाहर निकलने लगे हैं। जैसे ही बाजार खुले तो लोगों की चहल पहल काफी दिखाई पड़ने लगी।बुधवार को रजौन एवं ग्रामीण इलाके के नवादा हाट का दिन रहने की वजह सेअप्रत्याशित भीड़ सड़क मार्ग से लेकर आ बाजारों में देखी गई।अभी भी कोरोना महामारी के प्रति लोगों को सजग रहने की जरूरत है,लेकिन यह होता दिखाई नहीं दे रहा है।ऑनलॉक की प्रक्रिया शुरू होते ही लोग बेपरवाह होकर बिना मास्क के ही अनावश्यक घूमते हुए नजर आ रहे है  किराना,फल,सब्जी दुकानदारों द्वारा बिना गोल घेरा बनाए दुकानों में भीड़ जुटाना शुरू कर दी है।कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को अभी भी सजग रहने की जरूरत है नहीं तो संक्रमण का खतरा फिर से बढ़ सकता है।प्रखंड क्षेत्रों में लॉकडाउन अनलॉक होते ही फिर से लोग बेपरवाह होकर घूमते नजर आ रहे हैं।शारीरिक दूरियां का पालन भी होता नहीं दिख रहा है।बाजारों से लेकर दुकानों पर काफी भीड़ उमड़ रही है।जो संक्रमण का खतरा फिर से बढ़ा सकती है।जबकि कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप के साथ-साथ तीसरी लहर का आना बाकी ही है।मुख्य सड़क मार्ग रजौन मोदी हाट स्थित सड़क के पूर्व एक किराना दुकानदार पुलिस प्रशासन को सीधे चुनौती देते हुए कोरोना लॉकडाउन के समय में भी सब दिन रात सात ,आठ से नौ बजे तक दुकान का शटर उठा कर ही रखा करता था।ईद गिर्द के कई लोगों ने बताया लगता है पुलिस प्रशासन को मेल में लाकर बिना निबंधित किराना दुकान को धड़ल्ले से खोल रखा है।बाजार के कई लोगों ने बताया कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी आज तक उक्त किराना दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button