खोदावन्दपुर में गृह गणना का कार्य शुरू

खोदावन्दपुर में गृह गणना का कार्य शुरू
जे टी न्यूज

खोदावन्दपुर/बेगूसराय: प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में शनिवार से गृह गणना का कार्य शुरू किया गया.इस कार्य में 220 प्रगणकों को लगाया गया है. इस कार्य की मोनेटरिंग के लिए 37 पर्यवेक्षक प्रतिनियुक्त किये गये हैं. गृह गणना का कार्य आगामी 21 जनवरी तक होगा,यह जानकारी देते हुए बीडीओ राघवेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश के आलोक में जातिय जनगणना करायी जायेगी. प्रथम चरण में गृह गणना की जा रही है एवं द्वितीय चरण में 21 जनवरी के बाद जनगणना करायी जायेगी.जातिय जनगणना कार्यक्रम की तिथि बाद में निर्धारित किया जायेगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button