शीतलहरी से बचाव हेतु कल्याण ड्रीम्स फाउंडेशन ने किया कम्बल वितरण

शीतलहरी से बचाव हेतु कल्याण ड्रीम्स फाउंडेशन ने किया कम्बल वितरण

प्रो अरुण कुमार/जेटी न्यूज

मधुबनी । कल्याण ड्रीम्स फाउंडेशन के द्वारा जिले के अंधराठाढ़ी प्रखंड के गंधराइन मुसहरी टोल, धांगर टोल, बरई टोल एवं महरैल मुसहरी टोल में असहाय एवं जरुरतमंदों के बीच हाड़ कपाने वाली ठंढ से बचाव हेतु कम्बल वितरण किया गया। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष दीपक कुमार कल्याण ने बताया कि कल्याण ड्रीम्स फाउंडेशन का उद्देश्य समाज में सबसे पिछड़े वर्ग को शिक्षा, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना हैं।श्री कल्याण ने बताया कि उक्त फाउंडेशन आगामी समय में कई ऐसे पहल की शुरुआत करेगी जिससे पिछड़े समाज के लोगों के जीवन में आमूल चूल
परिवर्तन आ सके एवं वह समाज गरीबी व असहायता से निकल कर सशक्त समाज की तरफ बढे। उक्त कार्यक्रम में संस्था के सदस्यगण अधिवक्ता सियाराम सदाय, अधिवक्ता शशि शेखर सलहैता, व्यवसाय टिंकू महरान एवं सत्यम झा उपस्थित रहें।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button