दलित शोषण मुक्ति मंच का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी
दलित शोषण मुक्ति मंच का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी
जे टी न्यूज

दरभंगा: दलित शोषण मुक्ति मंच की ओर से एससी एसटी थाना कांड संख्या 46 /2023 बहेरी थाना कांड संख्या 90 /2022 एवं जाले थाना कांड संख्या 125/ 2022 के अभियुक्तों की अविलंब गिरफ्तारी
बहेरी थाना कांड संख्या 220/23की उच्चस्तरीय जांच सरकारी घोषणा अनुसार भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए गरीबों को उजाड़ने पर रोक गरीब भूमिहीनों को जमीन से बेदखली पर रोक बढ़ रहे दलित उत्पीड़न पर रोक की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन आज दूसरे दिन भी जारी रहा वही दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला अध्यक्ष रामप्रीत राम की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन का आज दूसरा दिन है मगर अभी तक दरभंगा प्रशासन आंदोलनकारियों की सुधि तक लेना उचित नहीं समझा है पूर्व में ही आंदोलन से संबंधित सूचना जिला समाहर्ता दरभंगा एसएसपी दरभंगा एवं अनुमंडल पदाधिकारी सदर दरभंगा को दिया गया मगर अभी तक कोई पदाधिकारी वार्ता के लिए पहल नहीं किया है ना ही कोई मजिस्ट्रेट या पुलिस बल आंदोलन स्थल पर प्रतिनियुक्त किया गया है आंदोलनकारी रात में भी धरना स्थल पर जमे हुए हैं और प्रशासन को सूचना देने के बावजूद कोई सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम नहीं करना प्रशासन की विफलता उजागर हो रही है वक्ताओं ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रशासन गरीबों के आवाज को सुनने के लिए तैयार नहीं है हमारा उचित मांग है और जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हो जाता है तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा वक्ताओं ने कहा कि बहेरी थाना अध्यक्ष बेलगांव गांव के महिला कुसुमादेवी के साथ किए गए अश्लील हरकत एवं दलित उत्पीड़न से संबंधित मुकदमे दर्ज करने के लिए थाना गई मगर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ उल्टे झूठा मनगढ़ंत मुकदमे में इनके पुत्र ऋषि राम को ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया इसकी उच्च स्तरीय जांच की होनी चाहिए अटहर गांव दलित उत्पीड़न कांड से संबंधित बहेरी थाना कांड संख्या 90 /22 के अभियुक्त छुट्टा घूम रहा हैं बेनीपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के आदेश के बावजूद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है अविलंब अभियुक्तों की गिरफ्तारी की भी मांग की गई सभा को हरिशंकर राम गणेश महतो नीरज कुमार संजीत पासवान रामनाथ राम रामवाचिया देवी बैजनाथ दास हक्कू लालदेव रामदेव राम विष्णु राम बैजनाथ सदा ने सम्बोधित किए
नीरज कुमार
