रेल परिचालन सुरक्षा को लेकर यू टाइप सड़क के रेल पटरी के दोनों ओर बाउंड्री वॉल किया जा रहा है

रेल परिचालन सुरक्षा को लेकर यू टाइप सड़क के रेल पटरी के दोनों ओर बाउंड्री वॉल किया जा रहा है


जे टी न्यूज़/संटू नायक
जयनगर रेलवे के द्वारा रेल परिचालन सुरक्षा को लेकर शहिद चौक से दुर्गा स्थान के रास्ते यू टाइप सड़क के दोनों और रेल पटरियों की सुरक्षा को देखते हुए बाउंड्री वॉल किया जा रहा है। यह जानकारी रेलवे के आईओ डब्लू शैलेंद्र झा ने देते हुए बताया कि ट्रेन के परिचालन के समय कोई व्यक्ति, जानवर, एवं रेल सुरक्षा को लेकर लगभग 1 करोड़ की लागत से 2100 मीटर लंबा यू टाइप सड़क के अनुसार रेल पटरियों को बाउंड्री वॉल देकर घेरा जा रहा है। जमीन से 180 सेंटीमीटर ऊंचा बाउंड्री वॉल पटरी के दोनों ओर देने का काम शुरू कर दिया गया है ।प्रथम चरण में गुमती नंबर 38 से दुर्गा स्थान के तरफ से बाउंड्री वॉल का कार्य चालू कर दिया गया है। शहीद चौक से दुर्गा स्थान तक रेल पटरी के दोनों तरफ घनी बस्ती की आबादी है एवं यू टाइप सड़क बनाया गया है, अक्सर लोग इस पर से उसे पर जाने के लिए रेल पटरी खुली होने के कारण पटरी के बीच से आया जाया करते हैं,

एवं वही मवेशी भी रेल पटरी के बीच चली जाती है। इसी को देखते हुए रेल विभाग के द्वारा कभी किसी प्रकार की अनहोनी एवं सावधानी सहित परिचालन सुरक्षा को देखते हुए रेल विभाग के द्वारा लगभग 2100 मी रेल पटरी को बाउंड्री वॉल से घर कर सुरक्षित करने के निर्देश के आलोक में तेजी से काम किया जा रहा है। जिससे रेल परिचालन में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। पटरी के दोनों ओर की आबादी को जोड़ने के लिए यू टाइप सड़क एवं पैदल ओवरब्रिज पुल का निर्माण किया गया है ।मगर अक्सर लोग शॉर्टकट के कारण रेल पटरी के बीच से आते जाते हैं, जिससे रेल परिचालन में सुरक्षा पर खतरा बना हुआ रहता था। इसकी को देखते दोनों साइड बाउंड्री वॉल किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button