तथागत” स्मारिका प्रकाशन समिति की अध्यक्षता में संपादक मंडल के सदस्यों के साथ बैठक 





तथागत” स्मारिका प्रकाशन समिति की अध्यक्षता में संपादक मंडल के सदस्यों के साथ बैठक 

जे टी न्यूज़, गया : आगामी तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव 2024, जो दिनांक 19 जनवरी से प्रारंभ होकर 21 जनवरी 2024 तक निर्धारित है। इस अवसर पर जिला प्रशासन, गया द्वारा प्रत्येक वर्ष एक स्मारिका “तथागत” का प्रकाशन कराया जाता है। इस वर्ष भी स्मारिका का प्रकाशन कराने का निर्णय लिया गया है, जिसके सफल प्रकाशन हेतु संरक्षक के रूप में जिला पदाधिकारी, गया, संपादक सह जिला जन संपर्क पदाधिकारी, गया दीपक चंद्र देव तथा संपादक मंडल में कंचन कुमार सिन्हा, राकेश कुमार,

डॉ रश्मि प्रियदर्शिनी, राजीव कुमार तथा कैलाश प्रसाद शामिल हैं। आज अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह वरीय पदाधिकारी, स्मारिका प्रकाशन समिति सुबोध कुमार की अध्यक्षता में संपादक मंडल के सदस्यों के साथ बैठक किया गया है।इस बैठक में निर्णय लिया गया की दिनांक 05 जनवरी तक आलेख प्राप्त करने की अंतिम तिथि निर्धारित किया गया है। उसके बाद प्राप्त आलेखों की जांच की जायेगी।

जांचोपरांत आलेखों का चयन कर प्रकाशन कराया जाएगा। अपर समाहर्ता ने निर्देश दिया कि प्राप्त आलेखों को गंभीरतापूर्वक जांच करेंगे ताकि उसमें किसी भी प्रकार की विवादित बातें ना रहे हैं। इसबैठक में जिला जन संपर्क पदाधिकारी, संपादक मंडल के सदस्य एवं मो० इरशाद शामिल थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button