सांसदों का निलंबन वापस लो लोकतंत्र पर हमला नहीं सहेंगे- महागठबंधन 

सांसदों का निलंबन वापस लो लोकतंत्र पर हमला नहीं सहेंगे- महागठबंधन 

जे टी न्यूज़, मधुबनी(राजू प्रसाद) : समाहरणालय के सामने अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष महागठबंधन के सभी जिलाध्यक्ष ,मनोज कुमार मिश्र, सत्येंद्र कामत,मिथिलेश झा ,बिरबहादुर राय, मनोज यादव ध्रुव नारायण कर्ण के संयुक्त नेतृत्व व अध्यक्षता में 150 सांसदों के निलंबन के खिलाफ धरना दिया गया। संसद की सुरक्षा में हुई चूक के सवाल पर गृहमंत्री से जवाब मांगने पर भाजपा मोदी सरकार लगातार सांसदों का निलंबन करते जा रहे है जो संविधान और लोकतंत्र की अधिकार का हनन है।

भाजपा सरकार विपक्ष विहीन संसद बनाने की साजिश कर रहा है।इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है।सरकार आती है जाती है पर सरकार संविधान के आधार पर काम करती है। परंतु वर्तमान सरकार संवैधानिक संस्था का दुरुपयोग कर विपक्ष के सांसदों पर दमनात्मक कारवाई करती है जो लोकतंत्र के आत्मा पर प्रहार है। जद यू अध्यक्ष सत्येंद्र कामत ने कहा की बेरोजगारी पर सांसद सवाल करते हैं उन्हें सस्पेंड कर दिया जाता है।राजद जिला अध्यक्ष ने कहा की मोदी सरकार संसद में विपक्षी सांसदों को निकालकर विपक्ष बिहिन संसद चाहते है। वही माले जिला सचिव ने कहा की सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर लोकतंत्र को कुचलना चाहती है। सी पी आई एम के मंत्री मनोज यादव ने कहा की लोकतंत्र को जीवंत रखने के लिए भाजपा सरकार का देश हित में जाना जरूरी है। वही जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मिश्र ने कहा की जब भी हमारे नेता संसद की सुरक्षा,बेरोजगारी और अडानी की भ्रष्टाचार पर बात करता है तो उन्हें अलोकतांत्रिक तरीके से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। वही विभिन्न वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। महागठबंधन के धरणा को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव वरिष्ट नेता कृष्ण कांत झा गुड्डु ने कहा कि जिस तरह से देश की सरकार लोकतंत्र का खून करने पर उतारू है, संसद में सवाल पूछने पर सांसदों को संस्पेंड और निलंबित करती है,मनमाने तरीक़े से बिल पास करती जा रही है इनके प्रवक्ता टीवी पे बेशर्मों की तरह व्यान देते हैं ना मणिपुर चला, ना मेंहगाई चली ना बेरोज़गारी चली ना भृष्टाचार चला नंगी करके महिलाओं को घुमाया गया ,भ्रष्टाचार में पूरी केंद्र सरकार डूबी हुई है

चुनाव में वोट ज़्यादा कांग्रेस को सरकार भाजपा की पूरा तंत्र देश लूटने में लगा हुआ है पता नहीं देश वासी कब समझेंगे हमारे मतों को भाजपा चौरी कर रही है येसी अराजक सरकार को उखाड़ फेंकने का हम संकल्प लें अनिल कुमार झा,राजेश ठाकुर,प्रशांत झा व मुख्य रूप से कृपानंद झा आजाद,राजदेव रमन,राजकुमार यादव, राजकिशोर साफी,राम बहादुर यादव, रेणु कुमारी, मीनू पाठक,फुलदेव यादव,लक्ष्मी देवी,अब्दुल कयूम,विक्रम शीला यादव,ईश्वर गुटमेटा,संजय मिश्र ,अमानुल्लाह खान,सोनी कुमारी,वशिष्ठ मंडल,ज्योति रमन झा,अहमद हुसैन, ज्योति झा, अजय राय, प्रजापति झा, कौशल चौधरी,रामबाबू यादव,उपेंद्र कामत चंदेश्वर चौधरी, अशोक कुमार,मनोज मिश्र सी पी आई अहमद हुसैन सहित दर्जनों नेताओं ने अपने विचार रखे।

Related Articles

Back to top button