राष्ट्रीय एकीकरण शिविर पटना में बिहार के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को मिली सराहना

राष्ट्रीय एकीकरण शिविर पटना में बिहार के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को मिली सराहना

जे टी न्यूज, दरभंगा(विष्णुदेव सिंह यादव) : राष्ट्रीय सेवा योजना, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, बिहार क्षेत्र, पटना के द्वारा बीआईटी मेसरा पटना में आयोजित राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में बिहार के प्रतिभागियों के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को मिली सराहना।

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के बाबा साहेब राम संस्कृत महाविद्यालय पचाढ़ी के सहायक प्राचार्य व्याकरण सह कार्यक्रम पदाधिकारी एनएसएस तथा बिहार टीम के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ त्रिलोक झा सहित बारह को क्षेत्रीय निदेशक गिरधर उपाध्याय ने‌ एनएसएस पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे बीआईटी के निदेशक प्रो.(डॉ.)अरविंद कुमार ।

 

गिरधर उपाध्याय ने कहा कि भारत के युवाओं में एकता की भावना भरकर भारत को विश्वगुरु बनाने हेतु स्वयंसेविक तथा समाज को सशक्त बनाना शिविर का उद्देश्य है । भारत के बारह राज्य के दो सौ से अधिक स्वयंसेवक स्वयंसेविकाएं

एवं बारह राज्यों के कार्यक्रम पदाधिकारी ने दी प्रतिभागिता।

एनआईसी कार्यक्रम के अनुभव को साझा करते हुए डॉ त्रिलोक झा ने कहा कि स्वयंसेवकों में शिविर लक्ष्य, अनुशासन, सदाचरण के साथ भारत के ज्ञान-विज्ञान एवं संस्कृत संस्कृति के ज्ञान पर आधारित प्रस्तुति करण कौशल होना आत्यावश्य है। इस तरह के आयोजनों से युवाओं को मिलती है प्रेरणा एवं राष्ट्र होता है सबल।शिविर में शैक्षिक कार्यक्रम एकीकरण एवं सान्दर्भित समस्या पर आधारित रहा, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम बिहार के लोक संस्कृति पर आधारित रहा। बिहार के बीआईटी पटना सहित दस विश्वविद्यालयों के चौंसठ स्वयंसेविका एवं स्वयंसेवकों ने शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा। बिहार के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय एवं कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा , भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर, पटना विश्वविद्यालय, बीआईटी मेसरा पटना सहित इन एनएसएस स्वयंसेवकों ने अपने ज्ञान, सांस्कृतिक कौशल की प्रस्तुति से बढ़ाया बिहार का मान, जिसमें प्रमुख विनित कुमार, ईशा, अक्षरा, सृष्टि,अनुजा कुमारी, तनिष्का वर्मा, नैन्सी,निहारिका ,शिखा,रंजन कुमार , अनुभव विशाल,सोनू , आर्यन,

 

राजकुमार तिवारी,दिलखुश कुमार,आशीष आनंद ,शिवानी कुमारी ,आदि हैं ।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दोनों निदेशालयों के अधिकारी तथा कर्मचारियों में डॉ.श्रीधर कुमार,डॉ एस.एस.यादव प्रियव्रतो मंडल,कुणाल,योगेन्द्र,संदीप,

उत्पल आदि ने दिन रात मेहनत कर कार्यक्रम को किया सफल ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button