गांव चलो अभियान समेली प्रखंड के चकला मोलानगर में आयोजित शामिल हुए विधान पार्षद 

गांव चलो अभियान समेली प्रखंड के चकला मोलानगर में आयोजित शामिल हुए विधान पार्षद

जे टी न्यूज़ ,कटिहार : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही गांव चलो अभियान आज समेली प्रखंड के चकला मोलानगर पंचायत में आहूत की गई। गांव चलो अभियान कार्यशाला की अध्यक्षता एवं संचालन समेली भाजपा मंडल अध्यक्ष कुमोद मंडल ने किया।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, पूर्व विधायक विभाषचंद्र चौधरी, माहेश्वरी ठाकुर, मनोज कुमार मंडल, मुखिया राजेश मंडल मनीष ठाकुर, सुनिल शर्मा, सुमन शर्मा एवं अन्य भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

कार्यशाला में विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं प्रवासियों के बीच गांव चलो अभियान की सफलता के लिये अपने बिचार रखते हुये कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button