एसएसबी द्वारा नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन

एसएसबी द्वारा नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन

जे टी न्यूज़, जानकीनगर:
एसएसबी 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,जयनगर के कार्यक्षेत्र की बाह्य सीमा चौकी जानकीनगर के ज़िम्मेदारी इलाके में विवेक ओझा कार्यवाहक कमांडेंट, 48वीं वाहिनी जयनगर के निर्देशानुसार पंचायत भवन पिपरौन एवं सामुदायिक भवन डिगियाटोल में नागरीक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्साधिकारी ड़ा॰ जुगल डेका (चिकित्सा पदाधिकारी) की मौजूदगी में निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 48वीं वाहिनी के चिकित्सा कर्मियों द्वारा पिपरौन, डिगीयाटोल एवं आस- पास के गावों के नागरिको को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियाँ दी गयी तथा निशुल्क इलाज किया गया और आवश्यक औषधियों का निशुल्क वितरण किया गया । इन कार्यक्रमों में कुल 127 स्थानीय लोग लाभान्वित हुए।


डॉक्टर जुगल डेका (चिकित्सा पदाधिकारी) द्वारा वहा उपस्थित सभी लोगो को खान-पान पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया तथा समय समय पर शारीरिक जांच करवाते रहने का भी सुझाव दिया। सशस्त्र सीमा बल अनवरत रूप से जन सरोकार के तथा आम जनता के हित के लिए सदैव प्रयत्नशील रही है।

Related Articles

Back to top button