उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भीषण सड़क हादसा से मचा चीख पुकार 18 की मौत तो 30 घायल





उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भीषण सड़क हादसा से मचा चीख पुकार 18 की मौत तो 30 घायल


जे टी न्यूज़ , उन्नाव /उत्तर प्रदेश : सुबह सुबह उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में दुखद घटना घट गई जिसमे चीख पुकार मच गई है। उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। आपको बताते चले की बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस का लखनऊ – आगरा एक्सप्रेस-वे पर दूध के टैंकर से भीषण टक्कर हो जाने के कारन 18 लोगों की मौत एवं 25 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक ही परिवार के 6 सदस्य बताते जा रहे हैं। हादसा इतना भीषण था कि स्लीपर बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे की जो तस्वीरें आई है

उसे देखकर रूह और रोंगटे खड़े हो जायेंगे । इस घटना में सबसे अधिक बिहार के लोग बताए जा रहे है। राष्ट्रीय जनता दल आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दीपक कुमार सिंह ने उन्नाव की इस हदयविदारक सड़क दुघर्टना पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि दुःख की इस मुश्किल घड़ी में मेरी संवेदनाएं सभी मृतक के आश्रितों एवं परिवारजनों के साथ है। वहीं घायलों के प्रति भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें जल्द स्वास्थ्य लाभ हो। प्रदेश सचिव दीपक कुमार सिंह ने सरकार से मृतकों के आश्रितों को मुआवजा देने की भी मांग की है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button