समस्तीपुर जिला परिषद उपाध्यक्ष आंजना राय की गई कुर्सी

समस्तीपुर जिला परिषद उपाध्यक्ष आंजना राय की गई कुर्सी


जे टी न्यूज, समस्तीपुर: समस्तीपुर जिला परिषद के उपाध्यक्ष आंजना राय अपनी कुर्सी नहीं बचा पाए बुधवार को समाहरणालय में विश्वास को लेकर बैठक के दौरान बहस और मतदान का आयोजन हुआ समस्तीपुर जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला परिषद की बैठक में पहले विश्वास पर चर्चा हुई फिर मत कराया गया। विश्वास के पक्ष में 38 सदस्यों ने मतदान किया जबकि विरोध में 10 सदस्यों ने मतदान किया। इसके साथ ही जिला उपाध्यक्ष आंजना राय की कुर्सी चली गई अब तिथि निर्धारण के बाद जिला परिषद उपाध्यक्ष के लिए नए सिरे से मतदान कराया जाएगा ।पिछले दिनों जिला परिषद सदस्यों ने जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी को आवेदन देते हुए जिला परिषद उपाध्यक्ष पर अविश्वास प्रस्ताव लगाया था किसको लेकर मतदान का आयोजन कड़ी सुरक्षा के बीच समाहरणालय समस्तीपुर में किया गया बैठक में रवि रोशन अमित चौधरी सहित सभी सदस्यों उपस्थित थे ।जिला परिषद की उपाध्यक्ष आंजना राय की कुर्सी जाते ही नए उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। आप को बता दे की अंजना राय राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद राय की पत्नी है इस चुनाव में जदयू और भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्यों के गोलबंदी देखी गई जिसे माना जा रहा है कि जब जिला परिषद उपाध्यक्ष के लिए चुनाव होगा तो इसी गठबंधन के लोगों का दबदबा बना रहेगा।

Related Articles

Back to top button