सासाराम में गोलाबारी में मृतक के दोषियों खिलाफ होगी कड़ी करवाई — शिवेश राम

सासाराम में गोलाबारी में मृतक के दोषियों खिलाफ होगी कड़ी करवाई — शिवेश राम

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) भाजपा प्रदेश महामंत्री सह सासाराम लोकसभा प्रत्याशी शिवेश राम ने सासाराम में जन्मदिन पार्टी मना रहे 32 वर्षीय राणा ओमप्रकाश सिंह उर्फ बादल और उनके साथियों के साथ पुलिस से हुई झड़प के बाद पुलिस द्वारा फायरिंग कर दी गई। जिसमें एक गोली बादल सिंह के सीने लगी और मौत हो गई। इस दुख के घड़ी में पीड़ित परिवार के प्रति दुख प्रकट करते हुए कहा कि मैं पीड़ित परिवार के साथ हूं। इस जघन्य घटना की घोर निंदा करता हूं साथ ही साथ सरकार से इस घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की बात कही। सुशासन की सरकार में चाहे अधिकारी हो या अपराधी गलत करेंगे तो बचेंगे नहीं।

Related Articles

Back to top button