पत्रकार डायमंड वर्मा की मां का निधन, मातृ शोक में डूबे परिवार वाले

 

पत्रकार डायमंड वर्मा की मां का निधन, मातृ शोक में डूबे परिवार वाले

जे टी न्यूज, कुर्साकांटा :
एक दैनिक अखबार के पत्रकार डायमंड वर्मा की मां और पंसस चांदनी कुमारी की सास 65 वर्षीय वरूणा भारती का रविवार की रात कोलकाता के आनंद नगर में हृदयाघात से निधन हो गया। मृतका के पुत्र डायमंड वर्मा ने जानकारी दी कि उनकी मां हर वर्ष की तरह आनंद नगर में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं, जहां रविवार की शाम को अचानक सीने में दर्द महसूस हुआ। जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता, तब तक उनका निधन हो चुका था।

वरूणा भारती के निधन की खबर जैसे ही उनके परिवार को मिली, तो अररिया स्थित उनके घर में शोक की लहर दौड़ गई। उनका शव एंबुलेंस से अररिया लाया जाएगा, और मंगलवार को कुर्साकांटा के ख़ेसरैल वार्ड संख्या 08 स्थित उनके निज निवास पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मृतका के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में सांसद प्रदीप कुमार सिंह, विधायक सह मुख्य सचेतक भाजपा विजय कुमार मंडल, पूर्व प्रखंड प्रमुख सुशील कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख रानी सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अरविंद मंडल, पंसस देवेंद्र कुमार सिंह, उप प्रमुख प्रतिनिधि मो हन्नान, पूर्व उप प्रमुख विजय कुमार सिंह, इंदुभूषण मंडल, कृष्णदेव झा, प्रणव गुप्ता, पूर्व मुखिया मो मुश्ताक अली, उप मुखिया मो इबरान, कपिलदेव वर्मा, विष्णुदेव प्रभाकर, कौशिक कुमार वर्मा, अनुज वर्मा, संजय मल्लिक, रामनाथ गुप्ता, समाजसेवी भूपेंद्र नारायण सिंह, मो जमीलुर्रहमान, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामवेणी गुप्ता, विष्णुदेव झा, प्रो त्रिलोक नाथ झा, प्रो गोलोक नाथ झा, जिप प्रतिनिधि अजीत झा, जिप सदस्य रघुनाथ सिंह समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।

यह दुखद समाचार परिवार और स्थानीय समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है, और सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।

Related Articles

Back to top button