मोदी सरकार के गलत आर्थिक नीति के कारण डालर के मुकावाले रुपिया मे लगातार गिरावट

मोदी सरकार के गलत आर्थिक नीति के कारण डालर के मुकावाले रुपिया मे लगातार गिरावट

जे टी न्यूज, खगड़िया:
डालर के मुकावाले रुपिया मे लगातार गिरावट हो रही है, मोदी सरकार के गलत आर्थिक नीति के कारण पुनः भारतीय रुपिया का डालर के मुकवाले 3% की गिरावट हुई है l
यह बात बिहार किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री धीरेंद्र सिंह टुडू ने कही, श्री टुडू ने यह भी कहा कि, किसी देश का रुपिया विश्व के बाजार में गिरता है तो शाक और प्रतिष्ठा भी गिरता है अभी डालर के मुकाबले 3% गिरावट के कारण 1 डालर के बराबर भारतीय रुपिया का कीमत 86.53 रुपिया हो गया है जबकि तीन माह पूर्व इसका कीमत 84.70 था l
किसान नेता श्री टुडू ने यह भी कहा कि,भारत विश्व के बाजार से 80% टेलहन, दलहन, पेट्रोल, डीजल सहित अन्य पेट्रोलियम पदार्थ का आयात करता है ऐसे में आने वाले समय में भारतीय बाजार में महगाई और बढ़ेगी l
किसान नेता श्री टुडू ने यह भी कहा कि, इस वर्ष मोदी सरकार ने 284 अरब डॉलर का निर्यात किया वही 486 अरब डॉलर आयात किया है जिसके कारण देश में लगातार महगाई बढ़ती गई और भारतीय अर्थ ब्यवस्था को मोदी सरकार संतुलन नहीं कर पाया है l
किसान नेता श्री टुडू ने भारत के मोदी सरकार से अपील करते हुए कहा कि जब तक घरेलू उत्पाद कृषि उपज का निर्यात पर जोर नहीं देगी तब तक न डालर के तुलना में रुपिया सुधरेगा और न ही महगाई पर रोक लगेगा, भारतीय अर्थ ब्यवस्था को सुदृढ़ करना है तो हमे आयात पर नहीं निर्यात पर जोर देना होगा l

Related Articles

Back to top button