आठ फरबरी को एनडीए का सम्मेलन होगा यादगार :बचौल
सिंगिया,सिमरी,बिस्फी में एनडीए कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
आठ फरबरी को एनडीए का सम्मेलन होगा यादगार :बचौल सिंगिया,सिमरी,बिस्फी में एनडीए कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

जे टी न्यूज़ बिस्फी । आगामी 8 फरवरी को रहिका खेल मैदान पोखरौनी में होने वाले एनडीए के जिला सम्मेलन को लेकर बिस्फी,सिंगिया सिमरी में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।बैठक में एनडीए कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने पर विचार-विमर्श हुआ। विधान सभा में सचेतक सह विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल कहा कि एनडीए का जिला सम्मेलन न केवल अभूतपूर्व होगा बल्कि कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। विधायक ने कहा की कार्यकर्ताओं पूरी एक जुटता और एकता दिखाते हुए सम्मलेन में अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का आह्वान किया। कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास की रफ्तार काफी तेज है। केन्द्र सरकार के सहयोग से
सड़क,बिजली,सिंचाई,शिक्षा,स्वास्थ्य,खेल सभी क्षेत्रों में द्रुत गति से विकास हो रहा है।आने वाले कुछ सालों में बिहार की गिनती देश के विकसित राज्यों में होगी। बैठक को जिला अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अविनाश पासवान, कन्हाई चन्द्र झा,रामसकल यादव लोजपा के निरंजन पासवान, राजकिशोर मिश्र रामइकवाल ठाकुर,विष्णुदेव सहनी,रामसकल यादव, अमरेश झा,नीतीश मिश्र,विकास कुमार झा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे l



