जदयू का बूथ सबसे मजबूत हो- मनोज ऋषिदेव

10 मार्च तक बूथ कमिटी गठित कर लिया जाएगा - बबलू मंडल

जदयू का बूथ सबसे मजबूत हो- मनोज ऋषिदेव / 10 मार्च तक बूथ कमिटी गठित कर लिया जाएगा – बबलू मंडल / कर्पूरी सभागार में जदयू कार्यकारिणी कमेटी की बैठक हुई संपन्न

जे टी न्यूज, खगड़िया:
शहर के अंबेडकर पथ स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में शुक्रवार को जदयू जिला कार्यकारिणी कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी मनोज ऋषिदेव का जदयू जिला अध्यक्ष व नेताओं ने अंग वस्त्र बुके माला से भव्य स्वागत किया। बैठक के बीच-बीच में नीतीश कुमार जिंदाबाद, जनता दल यू जिंदाबाद, 225 फिर से नीतीश जैसे नारे गूंजते रहे। बैठक में जिला संगठन प्रभारी मनोज ऋषिदेव ने प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष से बूथ स्तरीय सांगठनिक स्थिति का फीडबैक लिया और सभी स्तर के जदयू पदाधिकारीयों से 10 मार्च 2025 तक बूथ स्तरीय सशक्त मजबूत संगठन तैयार करने का अनुरोध किया।

उन्होंने पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के 19 वर्षों के कार्यकाल में तमाम विकासात्मक उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि चांद में भले ही दाग हो, लेकिन हमारे नेता नीतीश कुमार बेदाग हैं। हमें बूथ स्तर तक संगठन को धारदार बनाना है। जब हम बूथ जीतेंगे तभी विधानसभा जीतेंगे और इस 2025 के 225 फिर से नीतीश जैसे संकल्प को पूरा कर सकेंगे। उन्होंने जदयू का बूथ सबसे मजबूत का नारा दिया।

अपने अध्यक्षीय भाषण के दौरान बबलू कुमार मंडल ने कहा कि हमारे पार्टी के सभी साथी ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक अपने नेता नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि 10 मार्च तक बूथ स्तरीय कमेटी को सशक्त एवं मजबूत तरीके से गठित कर लिया जाएगा। बूथ कमिटी गठन में प्रदेश नेतृत्व के द्वारा जारी निर्देश का पुरा ख्याल रखा जाएगा। जब हमारा बूथ सबसे मजबूत बनेगा तब नीतीश कुमार को एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बनने से कोई माई के लाल रोक नहीं सकता है।

बैठक को खगड़िया विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र कुशवाहा, परबत्ता विधानसभा प्रभारी शिशुपाल भारती, सुल्तानगंज विधानसभा प्रभारी पंकज कुमार पटेल, बखरी विधानसभा प्रभारी अजय मंडल, जदयू के जिला उपाध्यक्ष अरुण केसरी, जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जदयू के जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल, मनोज कुमार सिंह, साधना देवी सदा,चंदन कुमारी, नीलम वर्मा, अनुराधा कुमारी, संदीप केडिया, सुबोध यादव, पूर्व मुख्यमंत्री पुत्र सुनील कुमार, अनिल जायसवाल, जियाउल हक, लोहा सिंह मुखिया, रामविलास महतो, जिला महासचिव राजीव रंजन, दिलीप कुमार पोद्दार,अनुज कुमार शर्मा, पंकज चौधरी, अंगद कुमार, कमल किशोर पटेल, पंकज कुमार सिंह उर्फ पिंकू मुखिया, श्रम तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चंदेश्वरी राम, धनिक लाल दास, शनिचर सदा, छात्र जिला अध्यक्ष सिद्धांत कुमार छोटू सिंह, डॉ रवि कुमार, गोपाल सदा,राजवर्धन हर्षवर्धन, नरेश कुमार, राजीव कुमार ठाकुर सहित दर्जनों वक्ताओं ने जदयू संगठन की मजबूती पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार खुशहाल हुआ है। नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार के बागडोर संभाले इसके लिए हमलोग आगामी विधानसभा चुनाव मे खगड़िया के चारों विधानसभा सीट पर एनडीए उम्मीदवार का विजय पताका लहराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

बैठक से पूर्व स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति और बिहार के लाल महान स्वतंत्रता सेनानी श्रद्धैय भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही जदयू नेताओं ने उनके विचारों पर चलने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Back to top button