महिला दिवस के अवसर पर महिला विषयक सेमिनार का आयोजन

जेटी न्यूज, चकिया पूर्वी चंपारण: शिवदेनी राम अयोध्या प्रसाद महाविद्यालय बाराचकिया,पूर्वी चंपारणआज महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न विमर्शों के बीच महिला विषयक सेमिनार का आयोजन विभाग अध्यक्ष हिंदी विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर रंजीत कुमार दिनकर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा पुरुष और स्त्री दो शब्द स्वतंत्र और पृथक तो है परंतु व्यावहारिक धरातल पर दोनों एक दूसरे के बिना अपूर्ण है दोनों का सार्थक मिलन का वास्तविक आनंद है वास्तव में नर नारी के संबंधों का सकारात्मक संबंध और सामंजस्य पर टिका है तुम भूल गए पुरुषतव मोह में कुछ सत्ता है नारी की समरसता है संबंध बनी अधिकार और अधिकारी की ।

मुख्य अतिथि के रूप में आए एसडीओ शिवानी शुभम ने जहां छात्राओं को अपना गोल सेट करने एवं आर्थिक स्वतंत्रता की बातें बताइए वही सीडीपीओ श्वेता कुमारी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रकाश डाला सभा को संबोधित करने वालों में प्रोफेसर संतोष आनंद ,प्रोफेसर अभिएंद्र प्रसाद ,डॉक्टर रंजीत कुमार दिनकर ,डॉक्टर श्रवण कुमार मोदी, डॉक्टर दिलीप बैठा ,श्री अजय कुमार सिन्हा, डॉक्टर रीता कुमारी, डॉक्टर सुमन लाल राय थे वही उपस्थितलोगों में श्री सुगन कुमार ,धर्मेंद्र यादव, कमलेशेश्वर प्रसाद यादव ,रवि कुमार, चंदन कुमार, हरेंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार ,डॉक्टर रमन कुमार रवि ,डॉक्टर राहुल रंजन ,राकेश कुमार, खुशबू कुमारी रिंकी कुमारी ,विद्यार्थियों में स्नेहा कुमारी शगुफ्ता प्रवीण तबस्सुम खातून मदन जी सोनम रानी इत्यादि सैकड़ो छात्र छात्राएं उपस्थित थे


