नदी में डूबने से नाबालिग छात्र की हुई मौत।





जे o टी o न्यूज, विभूतिपुर,(विनय कुमार रॉय)।  : होली के दिन ही कीचड़ की होली खेलने बाद नरहन फ़फौत स्थित गंडक नदी में स्नान करने गए 17 वर्षीय युवक की डूबकर मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों और परिवार जनो से प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अकेले ही नदी स्नान करने निकल गया। किसी नाविक की नजर डूबते उपलाते युवक पर पड़ी जब तक उसके पास नाविक बचाव करने पहुंचा तब तक देर हो चुकी थी। मृतक की उम्र 17 वर्ष बताया गया और वह इंटर का छात्र था। वो अपने परिवार में छोटा पुत्र था, नाम अभिनव उर्फ बाबू साहब था। उनके पिता अजीत मिश्र अधिवक्ता के रूप में रोसरा कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। अभिनव के दादा शिवनंदन मिश्र सेवानिवृत शिक्षक हैं। परिवार जनो का खासकर बुजुर्ग दादा और दादी का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

इस घटना से नरहन पंचायत के निवासियों का होली त्यौहार गमगीन सा हो गया। समाचार संकलन तक मृतक के शव का दाह संस्कार हेतु तैयारी हो रही थी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button