सोनाहातु सहित झारखंड में व्यापक पैमाने में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन पूतला दहन किया





सोनाहातु सहित झारखंड में व्यापक पैमाने में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन पूतला दहन किया जे टी न्यूज, झारखंड: 21 अप्रेल 2025 को झारखंड अखिल भारतीय किसान सभा के देशव्यापी आव्हान के तहत झारखंड राज्य किसान सभा द्वारा अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे,डी,वेंस के भारत आगमन के खिलाफ राहे, सोनाहातु सहित झारखंड में व्यापक पैमाने में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन/ पूतला दहन किया गया। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस वापस जाओ के नारे गुंजे। अमेरिकी उत्पादों के लिए मुक्त भारतीय बाजार , भारतीय किसानों के लिए मौत की घंटी – सुफल महतो                                                                                                       दिनांक 21 अप्रैल 2025 को अखिल भारतीय किसान सभा के देशव्यापी आव्हान पर झारखंड राज्य किसान सभा द्वारा अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे,डी,वेंस के भारत आगमन के खिलाफ गांवों और जिला मुख्यालयों के समक्ष देशव्यापी विरोध प्रदर्शन/ पूतला दहन किया गया। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस भारतीय प्रधानमंत्री अमेरिका के सामने आत्मसमर्पण बन्द करो,अमेरिका से अनाज,दाल,दूध,फल , मछली के मुक्त व्यापार वार्ता बन्द करो, अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता और सभी असमान एफटीए से पीछे हटो,भारत बिकाऊ नहीं है, अमेरिकी उत्पाद के लिए भारतीय बाजार नहीं खुलेगा आदि नारे लग रहे थे। मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस के भारत आगमन का देश भर के किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शन एवं पूतला दहन किया गया।भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका के सामने आत्मसमर्पण कर भारतीय किसानों के हितो के खिलाफ अमेरिका से अनाज,दाल,दुध,फल, मछली के मुक्त व्यापार की वार्ता बन्द करो,अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता और सभी असमान एफटीए से पीछे हटो ,भारत बिकाऊ नहीं है , अमेरिकी उत्पादों के लिए भारतीय मुक्त बाजार भारतीय किसानों के लिए मौत की घंटी है, ऐसे ही देश भर में साढ़े चार लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर चुके हैं, अमेरिकी सरकार अपने किसानों के लिए 300 प्रतिशत से ज्यादा अनुदान देती है, वहीं भारत में 10 प्रतिशत से कम अनुदान किसानों को मिलता है ।इस परिस्थिति में क्या भारतीय किसान अमेरिकी किसानो का मुकाबला कर सकते हैं,कदापि नहीं, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस के भारत आगमन भारत सरकार और कारपोरेट नेतृत्व वाले शासक वर्गों पर दबाव डालने का एक हिस्सा है,वे बहुराष्ट्रीय कंपनियों को अप्रत्याशित मुनाफाखोरी की सुविधा देने के लिए राष्ट्रीय हितों हितों को त्याग रहे हैं । भारतीय प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के हुक्म के आगे घूटने टेक दिए हैं और कृषि उत्पादों सहित अमेरिकी उत्पादों के लिए टैरिफ और ग़ैर टैरिफ बाधाओं को कम करने की योजना पर आगे बढ़ रहे हैं। द्वितीय व्यापार समझौता के तहत् चर्चा पशुपालक किसानों के लिए मौत की घंटी होगी। भारत में 13 माह चली किसान आन्दोलन के पश्चात तीनों कृषि कानून रद्द करते हुए मोदी सरकार ने तीन माह के अन्दर एम एस पी की कानूनी गारंटी का लिखित समझौता किया था जो अभी तक लागू नहीं ह हुआ।इस अवसर पर किसान नेता रतन महतो,श्रवण मुंडा, बिनोद साव,सोमा मुंडा, रामेश्वर मुंडा, पोली राम गोझू, दिनबनधु महतो, बिरसा हरिजन, राजेन्द्र सिंह मुंडा, पुष्कर महतो,लोहरा नायक,हांडू नायक,छुटरू नायक, राजेन्द्र स्वासी,माधव नायक, शोभाराम महतो, जगन्नाथ मुंडा सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।सुफल महतो
राज्य अध्यक्ष
झारखंड राज्य किसान सभा
8809597744                                                                                                                 झारखंड के हर गांवों एवं जिला मुख्यालयों पर व्यापक रूप से अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन/ पूतला दहन का कार्यक्रम आयोजित है।
जिला किसान कौंसिल बैठक में जिला सचिव दिवाकर सिंह मुंडा, जिला अध्यक्ष अरुण महतो, जिला किसान कौंसिल सदस्य रतन महतो,घुरन पातर, उमेश महतो, दिनेश महतो,अमर महली, जयपाल सिंह मुंडा, शोभाराम महतो,विसमवर महतो, रीता स्वासी,रामसिंह लोहरा, मुंगा महली आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button