देशहित में सफल संबोधन कर लौटे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के अभिनंदन समारोह की तैयारी में जुटा जदयू

जदयू जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया निर्णय

देशहित में सफल संबोधन कर लौटे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के अभिनंदन समारोह की तैयारी में जुटा जदयू / जदयू जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया निर्णय जेटी न्यूज दरभंगा ब्यूरो :- संसदीय दल के प्रतिनिधित्व एवं अंतराष्ट्रीय मंचों पर आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद कर इंडोनेशिया, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान और सिंगापुर से लौटें जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह माननीय सांसद संजय कुमार झा को मिथिलांचल की धरती पर अभिनंदन समारोह आयोजित कर सम्मानित करने का निर्णय नरगौना परिसर स्थित आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहें जदयू जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल ने लिया। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल ने कहा कि अंतराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान के आतंकी गतिविधियों के खिलाफ भारत से पहुंचे संसदीय दल के सफल प्रतिनिधित्व कर लौटे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के सम्मान में आगामी 22 जून 2025 को मिथिला विश्वविद्यालय के नरगौना परिसर स्थित जुबली हॉल में अभिनंदन समारोह आयोजित किया जा रहा हैं। आयोजित इस अभिनंदन समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों की टोली भाग लेगी। बैठक में जिला संगठन प्रभारी केदारनाथ भंडारी, मदन प्रसाद राय, सुनील भारती, रमाशंकर सिंह, दीदार हुसैन चंद, अजय सत्संगी, रविंद्र यादव, सुनील ठाकुर, डॉ अवन कुमार राय, सुभाष यादव, शशीकांत शाह, नागेंद्र पासवान, मनोज कुमार ठाकुर, मनोज शाह, गणेश कुमार मिश्रा, डॉ अनिल बिहारी, अशोक ठाकुर, मोहम्मद अली हसन, राजकुमार दास, हरिशंकर पासवान, भोलानाथ महतो,आदि लोगों ने अपना विचार रखा और अभिनंदन समारोह को ऐतिहासिक बनाएंगे सभी साथियों ने एकजुट होकर संकल्प लिया.।

Related Articles

Back to top button