हिन्द सेना की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

हिन्द सेना की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चाजे टी न्यूज, डेहरी ऑन सोन (रोहतास) पूर्व आईजी शिवदीप लांडे की पार्टी हिंद सेना की बैठक रविवार की दोपहर जी टी रोड बस स्टैंड के समीप अयोध्या भवन मे हुआ। बैठक मे उपस्थित लोगों ने कहा कि आईपीएस की अच्छी नौकरी छोड़कर देश के टाॅप टेन आईपीएस में सुमार सिंघम के नाम से मशहूर आईजी शिवदीप लांडे देश में किसी परिचय के मोहताज नहीं है। आईजी की नौकरी छोड़कर बिहार कि मिट्टी के लिए समर्पित होकर उनके द्वारा गठित हिंद सेना पार्टी की चर्चा शहर से गांव तक होने लगी है। आकर्षक व्यक्तित्व के साथ साथ ईमानदार व कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप मे लोगो के बीच वे अपनी छाप छोड़ चुके हैं। बिहार कि मिट्टी के लिए अपना सबकुछ न्योक्षावर करने वाले शिवदीप लांडे बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए लोगों के बीच जा रहे हैं। बिहार के विभिन्न जिलों मे मिल रहे आपार जनसमर्थन के बीच जुलाई के दुसरे सप्ताह में रोहतास जिले मे शिवदीप लांडे का दौरा होने वाला है। इसके लिए सभी लोग अपने-अपने स्तर से कार्यक्रम कि तैयारी मे लगेंगे। उपस्थित लोगों ने शिवदीप लांडे के प्रति तन, मन, धन से तत्पर होकर कार्य करने कि इच्छा व्यक्त की है। बैठक में कमलेश कुमार, गोपाल राय, प्रोफेसर रणधीर सिंहा, पार्षद प्रतिनिधि सैफूल हक, गुड्डू सोनी, रमेश देव, कौशलेंद्र कुशवाहा, आलोक मिश्रा, प्रवीण शर्मा, विश्वास चौरसिया, रोहित सिंह, पियूष कुमार, समेत अन्य शामिल थे।

Related Articles

Back to top button