परवाहा में दवा व्यवसायी के घर डकैती पर गरमाया माहौल आउटपोस्ट की उठी तेज मांग

राजद नेता अविनाश आनंद बोले – अपराध बेलगाम, पुलिस प्रशासन उदासीन

परवाहा में दवा व्यवसायी के घर डकैती पर गरमाया माहौल आउटपोस्ट की उठी तेज मांग / राजद नेता अविनाश आनंद बोले – अपराध बेलगाम, पुलिस प्रशासन उदासीन जे टी न्यूज, फारबिसगंज (अररिया):
परवाहा के प्रतिष्ठित दवा व्यवसायी विकास मिश्रा के घर बीती रात हुई डकैती की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना पर राजद युवा नेता सह अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल अविनाश आनंद ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे प्रशासन की नाकामी और बढ़ते अपराध का उदाहरण बताया।राजद नेता श्री आनंद पीड़ित परिवार विकास मिश्रा और उनकी पत्नी नीतू मिश्रा से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई या सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है, जो प्रशासनिक लापरवाही का प्रतीक है।

श्री आनंद ने कहा,

परवाहा, फारबिसगंज का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक केंद्र है, जो दस पंचायतों और दो लाख आबादी की जरूरतों का केंद्र है, लेकिन अब तक यहां पुलिस आउटपोस्ट की स्थापना नहीं होना व्यापारियों की जान-माल के साथ खुला खिलवाड़ है।”

उन्होंने यह भी कहा कि वे शीघ्र ही पुलिस अधीक्षक, अररिया एवं महानिरीक्षक, पूर्णिया से मिलकर परवाहा में पुलिस आउटपोस्ट स्थापित करने की मांग करेंगे।

राजद नेता ने बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा,

राज्य में लूट, डकैती, हत्या और बलात्कार की घटनाएं रोजमर्रा की बात हो चुकी हैं। अफसरशाही चरम पर है और लॉ एंड ऑर्डर फेल हो चुका है।”

मौके पर उपस्थित प्रमुख लोग:

उप मुखिया बिरेश यादव,राजद नेता सुभाष मिश्रा,समाजसेवी राजेश झा,विशुन मंडल,ललन झा सहित दर्जनों स्थानीय नागरिक व व्यापारी मौजूद रहे।

परवाहा की जनता में भय का माहौल है और अब स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग तेज हो गई है। राजद नेताओं और सामाजिक प्रतिनिधियों की सक्रियता से अब यह मुद्दा जिले के प्रशासनिक एजेंडा में शामिल होने की ओर बढ़ रहा है।

Related Articles

Back to top button